सिंगापुर में भारतीय नागरिक को 30 महीने जेल और कोड़े मारने की सजा

Published at :08 May 2014 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगापुर में भारतीय नागरिक को 30 महीने जेल और कोड़े मारने की सजा

सिंगापुर : सिंगापुर के लिटिल इंडिया में गत वर्ष दंगा करने और एक बस को आग लगाने के लिए एक भारतीय नागरिक को 30 महीने जेल तथा तीन कोड़े लगाने की सजा सुनायी गयी है. रामलिंगम शक्तिवेल पहला व्यक्ति है जिसने इस मामले में अपना गुनाह कबूल कर लिया और जिसे दंगे के लिए सजा […]

विज्ञापन

सिंगापुर : सिंगापुर के लिटिल इंडिया में गत वर्ष दंगा करने और एक बस को आग लगाने के लिए एक भारतीय नागरिक को 30 महीने जेल तथा तीन कोड़े लगाने की सजा सुनायी गयी है.

रामलिंगम शक्तिवेल पहला व्यक्ति है जिसने इस मामले में अपना गुनाह कबूल कर लिया और जिसे दंगे के लिए सजा सुनायी गयी है. यह दंगा लिटिल इंडिया में हुई एक बस दुर्घटना में एक भारतीय की मौत के बाद भड़का था. यह दंगा सिंगापुर में चार दशकों में होने वाला सबसे भीषण था.

चैनल न्यूज एशिया की आज की खबर के अनुसार 33 वर्षीय इस व्यक्ति ने रेस कोर्स रोड पर एक पुलिस वाहन को उलटने के लिए अन्य दंगाइयों को जुटा लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola