ओबामा ने किया तूफान पीडितों की मदद करने का वादा

Published at :08 May 2014 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने किया तूफान पीडितों की मदद करने का वादा

विलोनिया (अमेरिका) : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अरकंसास में आए घातक तूफानों से हुए नुकसान की समीक्षा करने के बाद तूफान पीडितों को संघीय मदद मुहैया कराने का वादा किया है. अमेरिका के छह मध्य एवं दक्षिणी राज्यों अरकंसास, अलबामा, लोवा, मिसिसिपी, ओकलाहोमा और टेनेसी में पिछले महीने आए तूफानों से कम से कम 36 […]

विज्ञापन

विलोनिया (अमेरिका) : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अरकंसास में आए घातक तूफानों से हुए नुकसान की समीक्षा करने के बाद तूफान पीडितों को संघीय मदद मुहैया कराने का वादा किया है. अमेरिका के छह मध्य एवं दक्षिणी राज्यों अरकंसास, अलबामा, लोवा, मिसिसिपी, ओकलाहोमा और टेनेसी में पिछले महीने आए तूफानों से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई थी.

ओबामा ने कल अरकंसास में कहा, विलोनिया और अन्य कस्बों के लोगों को तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है. अभी काफी काम किया जाना है. इस दौरान स्थानीय अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे. उन्होंने कहा, मैं यहां उन्हें यह याद दिलाने आया हूं कि वे अकेले यह काम नहीं कर रहे हैं. आपका देश आपकी मदद करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola