क्लिंटन के साथ प्रेम संबंध उजागर होने पर मोनिका के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल

वाशिंगटन: मोनिका लेविंस्की ने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर चुप्पी तोडते हुए कहा है कि हालांकि उन दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से थे लेकिन पूर्व राष्ट्रपति ने उनका फायदा उठाया और इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में भी […]
वाशिंगटन: मोनिका लेविंस्की ने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर चुप्पी तोडते हुए कहा है कि हालांकि उन दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से थे लेकिन पूर्व राष्ट्रपति ने उनका फायदा उठाया और इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा था.
व्हाइट हाउस की पूर्व इंटर्न मोनिका ने ‘वैनिटी फेयर’ पत्रिका के लिए एक लेख में लिखा, ‘‘ मेरे और राष्ट्रपति क्लिंटन के बीच जो हुआ, मुझे उसका बहुत खेद है. मैं दोबारा कहूंगी: जो हुआ, मुझे, स्वयं, उसका बहुत खेद है.’’
चालीस वर्षीय मोनिका ने कहा कि अब ‘‘मैंने अंतत: निर्णय लिया है कि मैं अपनी राय प्रकट करुंगी. मुझे इसकी क्या कीमत चुकानी पडेगी, इसका पता मुझे जल्द ही चल जाएगा.’’ पत्रिका के इस लेख के कुछ अंश जारी किए हैं. पूरा लेख आठ मई को उपलब्ध होगा. मोनिका ने कहा कि क्लिंटन के साथ उनका प्रेम संबंध दोनों की आपसी सहमति से था. उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने से उन्हें जो सार्वजनिक अपमान सहना पडा उसने हमेशा के लिए उनके जीवन की दिशा बदल दी.उन्होंने अपने लेख में लिखा, ‘‘ निस्संदेह मेरे बॉस ने मेरा फायदा उठाया लेकिन मैं हमेशा इस बात पर अडिग रहूंगी कि हम दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से थे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










