चीनी सैन्य टुकडी संयुक्त हवाई अभ्यास के लिए पाकिस्तान पहुंची

Published at :05 May 2014 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
चीनी सैन्य टुकडी संयुक्त हवाई अभ्यास के लिए पाकिस्तान पहुंची

बीजिंग: चीन की वायुसेना की एक टुकडी द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढावा देने को लेकर तीसरे संयुक्त अभ्यास के लिए आज पाकिस्तान पहुंच गई. इस सैन्य अभ्यास को ‘शाहीन (ईगल) 3’ कूट नाम दिया गया है. यह पंजाब के रफिकी हवाई ठिकाने पर होगा. रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन की वायुसेना की एक टुकडी द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढावा देने को लेकर तीसरे संयुक्त अभ्यास के लिए आज पाकिस्तान पहुंच गई. इस सैन्य अभ्यास को ‘शाहीन (ईगल) 3’ कूट नाम दिया गया है. यह पंजाब के रफिकी हवाई ठिकाने पर होगा.

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त प्रशिक्षण दोनों वायुसेना के बीच सहयोग के आदान प्रदान का हिस्सा है. इससे दोस्ताना और सहयोगी संबंध मजबूत होने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि ऐसा पहला सैन्य अभ्यास मार्च 2011 में हुआ था जबकि दूसरा चीन के शिंजियांग उयगुर स्वायत्त क्षेत्र में पिछले साल अगस्त में हुआ था. चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रुप से लडाकू विमान जेएफ 17 थंडर का भी निर्माण किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola