पाक: नाटो के ट्रक पर हमला, दो की मौत

पेशावर : अफगान सीमा के निकट उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने नाटो के तीन कंटेनर ट्रकों पर आज हमले किए जिसमें दो चालकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य को अगवा कर लिया गया. यह घटना खैबर एजेंसी के जमरुद तहसील में वजीर ढांड इलाके में उस समय हुयी […]
पेशावर : अफगान सीमा के निकट उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने नाटो के तीन कंटेनर ट्रकों पर आज हमले किए जिसमें दो चालकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य को अगवा कर लिया गया.
यह घटना खैबर एजेंसी के जमरुद तहसील में वजीर ढांड इलाके में उस समय हुयी जब लगभग 45 हमलावरों ने नाटो के तीन कंटेनरों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी और बाद में उनमें आग लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम दो चालक मारे गये और दो अन्य लोगों को अगवा कर लिया गया.
सामान लेकर अफगानिस्तान आने-जाने वाले नाटो के वाहनों को आतंकवादी लगातार निशाना बनाते रहे हैं. पिछले सप्ताह नाटो के वाहनों पर तीन बार अलग-अलग हमले हुए जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. ये हमले पाकिस्तान-अफगानिस्तान राजमार्ग के जमरुद इलाके में हुए.
अज्ञात आतंकवादियों के हमले में 15 अप्रैल को जमरुद में दो लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये थे. वाहनों पर यह हमला उस समय किया गया जब वे अफगानिस्तान में तैनात विदेशी सैनिकों को सामानों की आपूर्ति करने जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










