बुश ने छोटे भाई पर कहा: उम्मीद है जेब चुनाव लड़ेंगे

Published at :02 May 2014 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
बुश ने छोटे भाई पर कहा: उम्मीद है जेब चुनाव लड़ेंगे

वाशिगंटन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के छोटे भाई जेब रिपब्लिकन परिवार के तीसरे सदस्य होंगे जो संभवत: राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ें. जेब बुश फ्लोरिडा के दो बार गवर्नर रह चुके हैं. उन्होंने 2016 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की संभावना से इनकार नहीं किया है. […]

विज्ञापन

वाशिगंटन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के छोटे भाई जेब रिपब्लिकन परिवार के तीसरे सदस्य होंगे जो संभवत: राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ें. जेब बुश फ्लोरिडा के दो बार गवर्नर रह चुके हैं. उन्होंने 2016 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की संभावना से इनकार नहीं किया है.

उनके बड़े भाई ने कल सीएनएन से कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि जेब लड़ें. मेरे ख्याल में वह बहुत अच्छे राष्ट्रपति होंगे. उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि उसके दिमाग में क्या है और हम तब बात करेंगे जब वह तैयार होंगे. मैंने गौर किया है कि वह कुछ समय से देश का दौरा कर रहे हैं.

जेब बुश (61) ने हाल के हफ्तों में पूरे देश में कुछ राजनीतिक, शैक्षिक और नागरिक संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न समूहों की नब्ज तलाशने की कोशिश की है. इससे लगता है कि वह अपने राजनीतिक भविष्य पर विचार कर रहे हैं. पिछले महीने टैक्सास में हुई उनके पिता जॉर्ज एच डब्ल्यू के राष्ट्रपति काल के स्मरणोत्सव में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी को यह कहते हुए हलचल मचा दी कि वह वादा करते हैं कि इस साल के अंत तक वह इस पर फैसला करेंगे कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

इस साल नवंबर में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के मध्यावधि चुनाव के बाद संभावित उम्मीदवारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी को लेकर दस्तावेज दाखिल किए जाने की संभावना है और कुछ सर्वेक्षणों के नतीजे दर्शाते हैं कि जेब रिपब्लिकन के शीर्ष संभावित उम्मीदवारों की सूची में पहुंचने के करीब हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola