आठ साल की लडाई के बाद जोहानिसबर्ग में बनेगा पहला गुरुद्वारा

जोहानेसबर्ग : यहां के एक उपनगर में रह रहे श्वेत दक्षिण अफ्रीकियों के साथ आठ साल की लडाई लडने के बाद अब यहां पहला गुरुद्वारा बनाया जाएगा. ‘‘द पार्कमोर रेजीडेंट एसोसिएशन’’ ने अफ्रीकी मूल के सिख कारोबारी हरबिंदर सिंह सेठी द्वारा दान दी गई जमीन पर गुरुद्वारे के निर्माण को लेकर लगातार आपत्ति जताई थी. […]
जोहानेसबर्ग : यहां के एक उपनगर में रह रहे श्वेत दक्षिण अफ्रीकियों के साथ आठ साल की लडाई लडने के बाद अब यहां पहला गुरुद्वारा बनाया जाएगा. ‘‘द पार्कमोर रेजीडेंट एसोसिएशन’’ ने अफ्रीकी मूल के सिख कारोबारी हरबिंदर सिंह सेठी द्वारा दान दी गई जमीन पर गुरुद्वारे के निर्माण को लेकर लगातार आपत्ति जताई थी.
अब तक गुरुद्वारा अस्थायी तौर पर चलता रहा है. लेकिन अब जोहानिसबर्ग शहर संपत्ति के जोन का पुनर्निर्धारण करने पर सहमत हो गया है ताकि गुरुद्वारे के निर्माण की अनुमति दी जा सके. सेठी ने बताया कि अगले दो माह में गुरुद्वारे का निर्माण शुरु हो जाएगा. ‘‘जल्द ही हमारा सपना सच होगा.’’ पार्कमोर समुदाय ने आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि सेठी ने शुरु में कहा था कि वह इस भूमि पर एक मकान बनाएंगे लेकिन फिर पूजा स्थल के लिए उन्होंने इसका उपयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










