यूक्रेन संकट : शांतिपूर्ण हल के लिए पुतिन और कैमरुन राजी

Published at :01 May 2014 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन संकट : शांतिपूर्ण हल के लिए पुतिन और कैमरुन राजी

मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए राजी हो गए हैं. दोनों ने फोन पर बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया. क्रेमलिन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रुस और ब्रिटेन के शीर्ष नेता मुश्किल राजनीतिक समस्याओं के समाधान के शांतिपूर्ण […]

विज्ञापन

मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए राजी हो गए हैं. दोनों ने फोन पर बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया. क्रेमलिन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रुस और ब्रिटेन के शीर्ष नेता मुश्किल राजनीतिक समस्याओं के समाधान के शांतिपूर्ण हल के लिए राजी हैं. वे विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय आदान-प्रदान को नियमित रखने के पक्षधर हैं. इसके अनुसार कैमरुन ने फोन कर वार्ता की शुरुआत की और पुतिन ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी.

रुस, यूक्रेन, यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच हुए समझौते में यूक्रेन में जारी तनाव को कम करने का संकल्प लिया गया है. यूक्रेन की मांग है कि उसके यहां मौजूद हथियारबंद समूह हिंसा को बंद करें और अपने हथियार डाल दें.

लेकिन कल यूक्रेन ने रुस के आक्रमण की आशंका के चलते अपने सैन्य बलों को अलर्ट जारी किया हुआ था. अधिकारियों ने माना कि वे यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में क्रेमलिन समर्थक विद्रोहियों की पकड को मजबूत होने से रोकने में असमर्थ हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola