जापान : शिंजो आबे ने भंग की संसद, राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर लड़ेंगे चुनाव

तोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज आधिकारिक तौर पर संसद भंग कर राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरआत की. चुनाव में वह तोक्यो की लोकप्रिय गवर्नर से अप्रत्याशित और मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे हैं. सदन के स्पीकर तादामोरी ओशिमा ने सदन को भंग करने संबंधी बयान पढ़ा. दुनिया की तीसरी सबसेबड़ी अर्थव्यवस्था […]
तोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज आधिकारिक तौर पर संसद भंग कर राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरआत की. चुनाव में वह तोक्यो की लोकप्रिय गवर्नर से अप्रत्याशित और मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे हैं. सदन के स्पीकर तादामोरी ओशिमा ने सदन को भंग करने संबंधी बयान पढ़ा.
दुनिया की तीसरी सबसेबड़ी अर्थव्यवस्था में 22 अक्तूबर को चुनाव होने की संभावना है. आबे ने कहा, आज से एक मुश्किल लड़ाई की शुरुआत. यह चुनाव इस बारे में है कि कैसे लोगों की जान बचाई जाए. हमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करना है क्योंकि हम उत्तर कोरिया से खतरे का सामना कर रहे हैं. हमें अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने की जरूरत है. उन्होंने सोमवार को अचानक मध्यावधि चुनाव की बात कहकर सभी को अचंभित कर दिया था.
आबे को तोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके कीनयी पार्टी से बढ़ती चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि यूरिको की पार्टी ऑफ होप का गठन हाल ही में हुआ है. चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कोइके प्रधानमंत्री पर दबाव बनाते हुए दिख रही है. हालांकि एक सप्ताह पहले आबे के पास चुनाव में 30 अंकों से ज्यादा की बढत थीं लेकिन अब यह अंतर कम होता दिखाई दे रहा है.
भारत दौरे पर शिंजे आबे : आखिर जापान भारत का इतना अच्छा दोस्त क्यों है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




