दक्षिण मैक्सिको में जोरदार भूकंप, सूनामी की चेतावनी

Published at :08 Sep 2017 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण मैक्सिको में जोरदार भूकंप, सूनामी की चेतावनी

मैक्सिको सिटीः दक्षिण मैक्सिको के तट पर आज 8 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए जिससे इमारतें हिलने लगी और राजधानी तक में लोग घबरा कर सडकों पर उतर आए. जोरदार भूकंप के बाद अब सूनामी की चेतावनी जारी की गयी है. समुद्र तट के किनारे रह रहे लोगों को दूर रहने […]

विज्ञापन

मैक्सिको सिटीः दक्षिण मैक्सिको के तट पर आज 8 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए जिससे इमारतें हिलने लगी और राजधानी तक में लोग घबरा कर सडकों पर उतर आए. जोरदार भूकंप के बाद अब सूनामी की चेतावनी जारी की गयी है. समुद्र तट के किनारे रह रहे लोगों को दूर रहने की सलाह दी गयी है.

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 8.0 थी और इसका केंद्र दक्षिण चियापास राज्य में तापाचुला से 165 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था. भूकंप की गहराई जमीन से 35 किलोमीटर नीचे थी.

अमेरिका सूनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप से कई मध्य अमेरिका देशों में सूनामी आने का खतरा है जिनमें ग्वाटेमाला की प्रशांत तटरेखा, होंडुरास, मैक्सिको, अल सल्वाडोर और कोस्टा रिका शामिल हैं. उसने कहा कि हवाई, गुआम और अन्य प्रशांत द्वीपों के लिए खतरे का आकलन किया जा रहा है. भूकंप के झटके मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए जिससे डरे लोग अंधेरे में सडकों पर एकत्रित हो गए, उन्हें डर था कि इमारतें गिर जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola