बंगाल चुनाव 2021, Sixth Phase Voting: हिंसक घटनाओं के बीच 4 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर छठे चरण में 79.09 फीसदी मतदान
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के 4 जिलों उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्दवान, नदिया और उत्तर दिनाजपुर की कुल 43 विधानसभा सीटों पर गुरुवार (22 अप्रैल) को 79.09 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमला किया. मत प्रतिशत और बढ़ेगा, क्योंकि ये आंकड़े 5 बजे तक के ही हैं. उत्तर 24 परगना की 17, पूर्वी बर्दवान की 8, नदिया की 9 और उत्तर दिनाजपुर की सभी 9 सीटों पर लोगों ने वोट डाले. इसके साथ ही राज्य के 24 में से 17 जिलों में मतदान संपन्न हो गया. सातवें चरण में मालदा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्दवान, दक्षिण दिनाजपुर और कोलकाता दक्षिण की 36 सीटों पर वोटिंग होगी. आठवें चरण में मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता उत्तर की 35 सीटों पर चुनाव कराये जायेंगे. राज्य की 292 सीटों पर 2 मई को मतगणना करायी जायेगी, जबकि मुर्शिदाबाद जिला के जंगीपुर और शमशेरगंज में 16 मई को मतदान कराये जायेंगे और उसके बाद मतगणना होगी. बंगाल में पहले चरण में 84.13, दूसरे चरण में 86.11, तीसरे चरण में 84.61, चौथे चरण में 79.90 और पांचवें चरण में 82.49 फीसदी मतदान हुआ था. Bengal Election 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
मंगलकोट में बमबाजी-गोलीबारी, बीरभूम से आकर किया हमला
पूर्वी बर्दवान जिला के मंगलकोट विधानसभा क्षेत्र के बार ग्राम स्थित 9 नंबर बूथ पर बीरभूम जिला से अजय नदी पार करके आये तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने भय और आतंक फैलाने के उद्देश्य से बमबाजी और गोलीबारी की. शिकायत मिलते ही चुनाव आयोग ने भारी संख्या में केंद्रीय बलों और पुलिस को भेजा. जवानों ने बदमाशों को खदेड़ा, तो वे नदी पार कर बीरभूम जिला में दाखिल हो गये.
5 बजे तक 79.09 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा 82.67 वोटिंग नदिया में
बंगाल में शाम 5 बजे तक 79.09 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा 82.67 फीसदी मतदान नदिया जिला में हुआ है. उत्तर 24 परगना में 75.94 फीसदी, पूर्वी बर्दवान में 82.15 फीसदी और उत्तर दिनाजपुर में 77.76 फीसदी लोगों ने सातवें चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.
पीएम मोदी की बंगाल यात्रा रद्द
कोरोना संकट के दौरान ऑक्सीजन के लिए मचे हाहाकार की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंगाल यात्रा रद्द कर दी गयी है. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि 23 अप्रैल को वह कोरोना संकट पर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. इसलिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने बंगाल नहीं जायेंगे.
भाजपा उम्मीदवार को कैद करने वाले तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को छठे चरण के मतदान के दौरान भी हिंसा का दौर जारी रहा. पूर्वी बर्दवान के केतुग्राम खासपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मथुरा घोष को मतदान केंद्र के अंदर घेरकर रखने के मामले में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
हिंदुओं को वोट देने से रोका, तो धरना पर बैठे भाजपा उम्मीदवार
पूर्वी बर्दवान जिला के गलसी विधानसभा क्षेत्र के सिराई ग्राम के 243 और 244 नंबर बूथ पर हिंदू मतदाताओं को वोट देने से रोका गया, तो भाजपा उम्मीदवार विकास विश्वास धरना पर बैठ गये. बाद में पुलिस वहां पहुंची और केंद्रीय बल के जवानों की मदद से मतदाताओं को बूथ तक ले गयी. दिन में 12:30 बजे तक महज 10 फीसदी ही मतदान हो पाया था.
3:30 बजे तक कहां, कितना मतदान
3:30 बजे तक उत्तर दिनाजपुर में 60.55 फीसदी, नदिया में 68.92 फीसदी, उत्तर 24 परगना में 62.41 और पूर्वी बर्दवान में 72.30 फीसदी मतदान
North Dinajpur: 60.55%
28-Chopra : 63.38%
29-Islampur
30-Goalpokhar :59.94%
31-Chakulia : 58.94%
32-Karandighi :61. 14%
33-Hemtabad (SC):74.20%
34-Kaliaganj (SC): 59.85%
35-Raiganj : 59.30%
36-Itahar : 76.02%
Nadia:- 68.92%
77-Karimpur : 68.93%
78-Tehatta : 76.49%
79-Palashipara :74.12%
80-Kaliganj : 74.00%
81-Nakashipara :73.87%
82-Chapra : 77.55%
83-Krishnanagar Uttar:70.00%
84-Nabadwip :75.01%
85-Krishnanagar Dakshin: 76.10%
North 24 Pargana: 62.41%
94-Bagda (SC) :62.80%
95-Bangaon Uttar (SC) :66.50%
96-Bangaon Dakshin (SC): 42.00%
97-Gaighata (SC) : 71.00%
98-Swarupnagar (SC) :61.00%
99-Baduria : 68.00%
100-Habra : 72.64%
101-Ashoknagar :71.19%
102-Amdanga :75.31%
103-Bijpur ; 63.27%
104-Naihati : 71.30%
105-Bhatpara :61.50%
106-Jagatdal : 53.50%
107-Noapara : 60.00%
108-Barrackpur :60.15%
109-Khardaha :67.58%
110-Dum Dum Uttar: 66.15%
East Bardhman:- 72.30%
267-Bhatar : 77.52%
268-Purbasthali Dakshin: 71.23 %
269-Purbasthali Uttar: 74.65%
270-Katwa : 74.12%
271-Ketugram : 75.21%
272-Mangalkot : 77.84%
273-Ausgram (SC): 75.06%
274-Galsi (SC) : 76.00%
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए