पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी को झटका, अलीपुरद्वार विधायक सुमन कांजीलाल TMC में शामिल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Feb 2023 10:30 PM
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य के उत्तरी हिस्से में अलीपुरद्वार के विधायक कांजीलाल को पार्टी का झंडा सौंपा. इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए, जिससे भाजपा को तगड़ा झटका लगा है.
पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. अलीपुरद्वार से बीजेपी विधायक सुमन कांजीलाल ने रविवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए.
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांजीलाल को पार्टी का झंडा सौंपा
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य के उत्तरी हिस्से में अलीपुरद्वार के विधायक कांजीलाल को पार्टी का झंडा सौंपा. इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए, जिससे भाजपा को तगड़ा झटका लगा है.
सुमन कांजीलाल के पार्टी में शामिल होने के बाद टीएमसी ने किया ट्वीट
भाजपा नेता सुमन कांजीलाल के पार्टी में शामिल होने की जानकारी खुद टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी. टीएमसी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, भाजपा के जनविरोधी नीतियों और नफरत भरे एजेंडे को खारिज करते हुए सुमन कांजीलाल आज हमारे राष्ट्रीय महासचिव श्री की उपस्थिति में टीएमसी परिवार में शामिल हो गये. विधायक ने जाना सच कि भाजपा का लोगों की सेवा करने का कोई इरादा नहीं है.
Rejecting the anti-people policies & hate-laden agenda of @BJP4India, Shri Suman Kanjilal joined the AITC family today, in the presence of our National General Secretary Shri @abhishekaitc.
Yet another @BJP4Bengal MLA realises the truth that BJP has no intention to serve people! pic.twitter.com/PN35V5sH6O
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 5, 2023
कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










