Bengal Rally : ‘आमी सेवा कोरबो’, डोमजूर में ममता बनर्जी के देखे नेबो पर पीएम मोदी का पलटवार

Updated:
विज्ञापन

PM Narendra modi Live Rally| Assembly election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे फेज के मतदान के बीच कूचबिहार में पीएम नरेंद्र मोदी का स‍‍ंबोधन शुरू हो गया है. पीएम ने डोमजूर में कहा कि दीदी की सरकार ने केंद्र की योजना में रोड़ा अटकाने का काम किया है, जिसे बंगाल की जनता सबक सिखाएगी. इससे पहले पीएम ने कूचबिहार में कहा कि अभी तक जो दो चरण का मतदान हुआ है, उसमें दीदी का जाना तया हो गया है. वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी कालचिनी में रैली कर रही हैं. पश्चिम बंगाल में हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 विधानसभा सीटों पर बंगाल में मतदान हो रहे है. Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 की हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने टेप का किया जिक्र

नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के सिंडिकेट का आंखों देखा हाल बताने वाला एक टेप अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. न्यू टाउन से कैसे कंस्ट्रक्शन का सिंडिकेट विकसित हुआ, कैसे हावड़ा सहित पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों को भाइपो सर्विस टैक्स ने बेहाल कर दिया, ये पूरे देश ने सुना है. हावड़ा सहित पूरा बंगाल इस बार ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगी.

पीएम ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय दीदी ओ दीदी, आपने बंगाल के लोगों के साथ छलावा किया है. पीएम ने कहा कि बंगाल में अब बीजेपी की सरकार बनेगी तो लोगों का विश्वास जीता जाएगा.

दीदी को नहीं मिल रहा पोलिंग एजेंट- पीएम

डोमजूर की रैला में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं. स्थिति ये आ गई है कि दीदी के दल को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं.

पीएम मोदी की सभा

अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी हावड़ा के डोमजूर में एक रैली को संबोधित करेंगे. डोमजूर में बीजेपी की ओर से राजीब बनर्जी कैंडिडेट हैं. बनर्जी पहले ममता सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

ममता ने कहा

आरामबाग से टीे‍एमसी कैंडिडेट सुजाता मंडल खान पर हमला के बाद ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. ममता ने कहा कि चुनाव के बाद मैं एक-एक को देख लूंगी, जो लोग भी हमारे कैंडिडेट पर हमला कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

पीएम ने दिया नया स्लोगन

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का युवा एक-एक टका के लिए तरस रहा है और भाइपो टैक्स में 35-40 करोड़ एक महीने में आ रहा है. इसी वजह से आज बंगाल के कोने-कोने से आवाज आ रही है- ‘चलो पालटाई, चलो पालटाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola