Mamata Banerjee Swearing In: ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं, शपथ लेते ही सख्त फैसले, लोकल ट्रेनों पर लगायी ब्रेक

Updated:
विज्ञापन

Mamata Banerjee Swearing In Ceremony: तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार (5 मई, 2021) को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेते ही ममता ने कई सख्त फैसले लिये. इसमें लोकल ट्रेन पर ब्रेक लगाना भी शामिल है. यानी 6 मई (गुरुवार) से अब बंगाल में लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी. इससे पहले, राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद ममता ने कहा कि बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए नयी व्यवस्था बनेगी. ममता बनर्जी से जुड़ी हर Update के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

कोरोना रोकने के लिए मुख्यमंत्री ममता का एलान

कल से सभी लोकल ट्रेनें रहेंगी बंद

सामाजिक समारोहों में अधिकतम 50 लोगों की मिलेगी अनुमति, लोकल प्रशासन से लेना होगा परमिशन

बाजार सुबह 7 से 10 और शाम को 5 से 7 तक खुलेंगे. ज्वेलरी दुकानें दोपहर 12 से 3 बजे तक खुलेंगी

प्राइवेट सेक्टर में 50 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति, वर्क फ्रॉम होम पर जोर

ऑनलाइन होम डिलीवरी जारी रहेगी

बैंक प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे

सभी औद्योगिक कारखानों में 50 प्रतिशत श्रमिकों के साथ काम करने की अनुमति

शपथ लेते ही लगायी पाबंदियां, लोकल ट्रेनें बंद

शपथ लेते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगायी पाबंदियां, लोकल ट्रेनों को गुरुवार (6 मई) से बंद करने का एलान किया. साथ ही कहा कि सामाजिक समारोहों में अधिकतम 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जायेगी. इसके लिए भी लोकल प्रशासन से लेना होगा परमिशन.

कोरोना से जंग जारी रहेगी, नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई

Mamata Banerjee Swearing In: ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं, शपथ लेते ही सख्त फैसले, लोकल ट्रेनों पर लगायी ब्रेक

बंगाल की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. कोरोना से लड़ाई जारी रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

पीएम ने ममता को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने ट्वीट करके लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दीं.

अव्यवस्था दूर करेंगी ममता बनर्जी

राजभवन में शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि आज ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. जहां-जहां भी अव्यवस्था है, उसे दूर करने के लिए वह नयी व्यवस्था करेंगी. इस अवसर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र के लिए हिंसा उचित नहीं है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि ममता बनर्जी संविधान के अनुरूप कानून का राज स्थापित करेंगी.

राज्य अभी चुनाव आयोग के अधीन

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य अभी चुनाव आयोग के अधीन है. कानून-व्यवस्था के लिए आयोग जिम्मेदार है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ की नसीहत के बाद ममता ने राजभवन में ही यह बात कही.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola