उत्तर 24 परगना में BJP कार्यकर्ता के घर से नकदी समेत लाखों के गहने गायब, TMC पर लगा आरोप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2021 10:15 AM
Bengal News In Hindi: घटना को लेकर पीड़िता ने बीजपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बीजपुर मंडल दो की ओर से बीजपुर थाने के सामने भाजपा महिला समर्थकों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर विरोध प्रदर्शन भी किया. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम सुरभी राय है. वह भाजपा कार्यकर्ता है. कांचरापाड़ा मंडल दो के अंतर्गत 23 नंबर वार्ड में रहती है.
कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांचरापाड़ा इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर में तोड़फोड़ कर नकदी समेत लाखों के गहने बदमाश ले उड़े. घटना को लेकर पीड़िता ने बीजपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. सोमवार देर शाम बीजपुर मंडल दो की ओर से बीजपुर थाने के सामने भाजपा महिला समर्थकों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर विरोध प्रदर्शन भी किया.
Also Read: कोरोना से एक और कैंडिडेट की मौत, मालदा के वैष्णवनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम सुरभी राय है. वह भाजपा कार्यकर्ता है. कांचरापाड़ा मंडल दो के अंतर्गत 23 नंबर वार्ड में रहती है.पीड़ित महिला का आरोप है कि मतदान के दिन ही तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उन्हें व उनके परिवार को धमकी दी थी, जिसके बाद ही परिवारवाले घर छोड़कर बाहर थे. महिला अपने ससुराल चली गयी थी.
पीड़िता का कहना है कि सोमवार को घर आने पर देखा कि दरवाजा तोड़ दिये गये है. अंदर की आलमारी भी तोड़ दिये गये है. घर से नकदी 1.05 लाख रुपये और सोने के गहने सारे गायब है. उसका आरोप है कि यह सब तृणमूल समर्थकों ने ही किया है. पीड़ित महिला का कहना है कि वह बेटे के इलाज के लिए बैंक से लोन लेकर रखी थी. सारे पैसे गायब हैं. घटना से पीड़ित परिवार काफी असहाय महसूस कर रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में लिप्त आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है.
Also Read: कोलकाता पुलिस की EB टीम ने की छापामारी, बिना प्रेस्क्रिप्शन के दवा बेचने और खरीदनेवाले गिरफ्तार
Posted By: Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










