ePaper

Bengal Chunav 2021: बंगाल की CM को सता रहा EVM चोरी का डर ! मेदिनीपुर की रैली से कार्यकर्ताओं को दी यह नसीहत

Updated at : 19 Mar 2021 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: बंगाल की CM को सता रहा EVM चोरी का डर ! मेदिनीपुर की रैली से कार्यकर्ताओं को दी यह नसीहत

बंगाल चुनाव में जीत हासिल करवे के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे जोर शोर से प्रचार में जुट गयी है. व्हीलचेयर पर ही ममता बनर्जी धुआंधार प्रचार अभियान कर रही है. शुक्रवार को मेदिनीपुर में ममता ने तीन रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान निशाने पर बीजेपी, पीएम मोदी और अमित शाह रहे.

विज्ञापन

बंगाल चुनाव में जीत हासिल करवे के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे जोर शोर से प्रचार में जुट गयी है. व्हीलचेयर पर ही ममता बनर्जी धुआंधार प्रचार अभियान कर रही है. शुक्रवार को मेदिनीपुर में ममता ने तीन रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान निशाने पर बीजेपी, पीएम मोदी और अमित शाह रहे.

पूर्वी मेदिनीपुर के मेचेदा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया और कहा कि चुनाव में बाहरी लोगों को बुलाकार डराने की कोशिश हो सकती है. बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की जा सकती है. साथ ही कहा की वो लोग इवीएम भी चोरी कर सकते हैं.

इसलिए वोटिंग होने के बाद इवीएम की पहरेदारी करनी होगी. अपने कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की अपील करते हुए ममता ने कहा कि वो लोग खिलापिला कर आपको बहला सकते हैं और इवीएम की चोरी कर सकते हैं इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आये.

Also Read: Bengal Chunav 2021: मेदिनीपुर में ‘मामा’ ने बताया ‘DIDI’ का फुल फॉर्म, कहा-‘ममता ने मां माटी और मानुष का अपमान किया है’

इससे पहले एगरा में सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बंगाल की जनता से बीजेपी को हराने की अपील की.ममता बनर्जी ने सभा में बंगाल की जनता से कहा- बीजेपी को बंगाल से विदा कर दें. हमें बीजेपी नहीं चाहिए. हमें दुर्योधन, दुशासन, मिरजाफर और लुटेरे भी नहीं चाहिए.हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं.

बता दें कि चुनाव में पहले ही रामायण की एंट्री हो चुकी है. अब ममता बनर्जी के भाषण से चुनाव में महाभारत की भी एंट्री अधिकारिक तौर पर हो चुकी है. बंगाल विधानसभा चुनाव अब चुनाव ना रहकर रामायण और महाभारत बन गया है. इस जनसभा से ममता बनर्जी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना सभी को याद है. इसके अलावा भी ऐसेकई उदाहरण है जिससे यह साफ पता चल रहा है कि बीजेपी के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: “मुझे डेढ़ महीने की छुट्टी चाहिए” चुनाव प्रचार करने के लिए इस तरह BJP उम्मीदवार ने मालिक से मांगी छुट्टी

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola