ePaper

पश्चिम बंगाल में कल से सभी स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए ममता बनर्जी ने क्यों लिया ये फैसला ?

Updated at : 16 Apr 2023 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में कल से सभी स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए ममता बनर्जी ने क्यों लिया ये फैसला ?

पश्चिम बंगाल में गर्मी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ दिनों से बच्चे स्कूल से लौटने के बाद सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं.

विज्ञापन

School Closed In West Bengal : पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ दिनों से बच्चे स्कूल से लौटने के बाद सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं. जानकारी हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बंगाली समाचार चैनल से बात कर रही थी.

निजी संस्थानों से भी संस्थान बंद रखने का आग्रह

इसी दौरान उन्होंने कहा कि भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह सोमवार से शनिवार तक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया है. साथ ही उन्होंने निजी संस्थानों से भी संस्थान बंद रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘मैं निजी शैक्षणिक संस्थानों से भी आग्रह करती हूं कि वे भी इस अवधि के दौरान ऐसा ही करें.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी.

Also Read: रांची में गर्मी से हाल बेहाल, चपेट में ना आने के लिए अपनाए ये तरीका, पढ़ें डॉक्टर की राय

दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने का अनुरोध

साथ ही उन्होंने राज्य की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि मैं लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने का भी अनुरोध करूंगी. इससे पहले, पश्चिम बंगाल सरकार ने चिलचिलाती गर्मी के मद्देनजर पहाड़ी इलाकों को छोड़कर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश तीन हफ्ते पहले दो मई से घोषित करने का आधिकारिक नोटिस जारी किया था. अब राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है और मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि लू की स्थिति 19 अप्रैल तक बनी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola