ePaper

बंगाल पंचायत चुनाव परिणाम पर बोले अभिषेक बनर्जी - लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी यह जीत

Updated at : 11 Jul 2023 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल पंचायत चुनाव परिणाम पर बोले अभिषेक बनर्जी - लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी यह जीत

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि यह जीत लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी. उन्होंने मीडिया को भी निशाने पर लिया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद सूबे की मुखिया ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मीडिया पर निशाना साधा है. खासकर मेनस्ट्रीम मीडिया पर. ग्राम पंचायत की 27 हजार से अधिक सीटों पर तृणमूल की जीत के बाद अभिषेक बनर्जी का यह ट्वीट आया है. अभिषेक बनर्जी ने बंगाल की जनता को धन्यवाद भी दिया है.

तृणमूल के खिलाफ चलाये गये आधारहीन अभियान

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, माकपा और कांग्रेस मिलकर भी तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर सकी. बुरी तरह से चुनाव हार गयी. उनके दुख को मेनस्ट्रीम मीडिया को महसूस करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आधारहीन और उसे बदनाम करने के लिए अभियान चलाया गया.

टीएमसी के खिलाफ सभी अभियान हुए विफल : अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ तमाम अभियान विफल साबित हुए हैं. वे वोटर्स को बरगलाने में नाकाम रहे. बंगाल की जनता का टीएमसी और बंगाल सरकार में जो विश्वास है, उसे डिगाने में हर प्रोपोगेंडा नाकाम रहा.

रंग लाया तृणमूले नबो जोआर

उन्होंने आगे लिखा, हम जनता के आभारी हैं. विपक्ष ने ‘नो वोट टू ममता’ (ममता को वोट नहीं) का अभियान चलाया था, लोगों ने उसे ‘नाउ वोट फॉर ममता’ (अब ममता को वोट दो) में तब्दील कर दिया. इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ‘तृणमूले नबो जोआर’ यानी तृणमूल का नवज्वार रंग लाया.

लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा ये परिणाम

ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली यह प्रचंड जीत दर्शाता है कि लोकसभा चुनावों में भी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगी. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में मिली यह जीत लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी. उन्होंने इतने स्नेह के लिए बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया. लिखा, ‘बंगाल, आई थैंक यू फॉर ऑल द लव’. अंत में हैशटैग दिया ग्राम बांग्लाय टीएमसी (#GramBanglayTMC).

अभिषेक के नेतृत्व में चला तृणमूले नव जोआर अभियान

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस ने अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में एक अभियान की शुरुआत की थी, जिसे नाम दिया था ‘तृणमूले नबो जोआर’. इस अभियान के तहत अभिषेक बनर्जी ने पूरे बंगाल का भ्रमण किया और लोगों से अपील की कि वे पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें.

Also Read: Bengal Panchayat Chunav Result 2023 LIVE: टीएमसी ने 27,777 सीटों पर बनायी बढ़त, ‍बीजेपी 4,761 पर आगे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola