Koffee With Karan 7 से लेकर मॉडर्न लव हैदराबाद तक, जुलाई में OTT पर देख पायेंगे ये रोमांचक शो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2022 6:39 AM
फिल्म निर्माता करण जौहर अपने सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के लिए तैयार है. यह 7 जुलाई से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. इस शो का पहली बार टीवी चैनल स्टार वर्ल्ड पर 2004 में प्रीमियर हुआ और 2019 तक छोटे पर्दे पर छह सीज़न तक चला.
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नए शो और वेब सीरीज देखने के लिए वीकेंड का इंतजार करना पसंद करते हैं तो जुलाई आपके लिए खास होने वाला है. हॉरर-कॉमेडी से लेकर क्राइम थ्रिलर तक और रोमांटिक ड्रामा से लेकर रियलिटी चार शो तक इस महीने फैंस को सरप्राइज मिलनेवाला है. नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, डिज़नी + हॉटस्टार अन्य जैसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले शो की लिस्ट देखें…
रिलीज डेट: 1 जुलाई
स्ट्रीमिंग: नेटफ्लिक्स
स्ट्रेंजर थिंग्स सीज़न 4 वॉल्यूम 2 इस महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुका है. इलेवन के कारनामों ने पूरी सीरीज में सभी को चौंका दिया था. हॉकिन्स में क्या होने जा रहा है, क्या इलेवन और उसके दोस्त अपसाइड डाउन से सभी को बचा पाएंगे, क्या जॉयस और जिम हॉपर वापस आएंगे? इसके लिए आपको ये सीरीज देखनी होगी.
रिलीज डेट: 7 जुलाई
स्ट्रीमिंग: Disney+ Hotstar
फिल्म निर्माता करण जौहर अपने सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन के लिए तैयार है. यह 7 जुलाई से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. इस शो का पहली बार टीवी चैनल स्टार वर्ल्ड पर 2004 में प्रीमियर हुआ और 2019 तक छोटे पर्दे पर छह सीज़न तक चला. शो में जिन अभिनेताओं के आने की उम्मीद है, वे हैं सामंथा रूथ प्रभु, विजय देवरकोंडा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और अनन्या पांडे.
रिलीज डेट: 8 जुलाई
स्ट्रीमिंग: Amazon Prime Video
तेलुगु अमेज़ॅन ओरिजिनल ‘मॉडर्न लव हैदराबाद’ ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है. इसमें 6 दिल को छू लेने वाली कहानियां हैं जो हैदराबाद के परिप्रेक्ष्य में प्यार के विभिन्न रंगों में बुनी गई है. इसमें सुहासिनी, रेवती, अभिजीत, रितु वर्मा, नित्या मेनन, आधी पिनीशेट्टी, राग मयूर और अन्य सितारे नजर आयेंगे.
रिलीज डेट: 8 जुलाई
स्ट्रीमिंग: नेटफ्लिक्स
‘गली बॉय’ स्टार रणवीर सिंह भारत के पहले इंटरैक्टिव एडवेंचर रियलिटी स्पेशल ‘रणवीर बनाम वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के लिए बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल का स्वाद लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेता प्रकृति बीच रोमांचक तौर पर खुद के लिए लड़ेगे और जीने के नये तरीके सीखेंगे. वो सर्बिया के घने जंगलों में अपनी लव दीपिका पादुकोण के लिए एक दुर्लभ फूल खोजने के लिए पहाड़ की गहराई में उतरेंगे.
रिलीज की तारीख: 13 जुलाई
स्ट्रीमिंग: डिज़्नी+हॉटस्टार
तायका वेट्टी और जेमाइन क्लेमेंट द्वारा इसी नाम की 2014 की फीचर फिल्म पर आधारित शो मार्च, 2019 में एफएक्स पर शुरू हुआ था. यह शो तीन वैम्पायर, नंदोर (कायवन नोवाक), लाज़्स्लो (मैट बेरी) और नदजा (नतासिया डेमेट्रियौ), जो सैकड़ों वर्षों से रूममेट हैं, उनकी कहानी को दर्शाती है.
रिलीज की तारीख: 15 जुलाई
स्ट्रीमिंग: डिज़्नी+ हॉटस्टार
‘शूरवीर’ – एक एक्शन ड्रामा सीरीज़ जिसमें एलीट टास्क फोर्स की काल्पनिक कहानी को चुपके से हवाई युद्ध और खुफिया छल और सैनिकों के बीच मानवीय संबंधों के साथ दर्शाया गया है. यह भारत में एक विशिष्ट टास्क फोर्स के निर्माण के सफर को दिखाता है. वे राष्ट्रीय खतरों के खिलाफ देश की पहली टीम बनने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग से गुजरते हैं.
Also Read: Ponniyin Selvan: रानी नंदिनी के किरदार में ऐश्वर्या राय का लुक, मेकर्स बोले- प्रतिशोध का एक खूबसूरत चेहरा
रिलीज: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग: 29 जुलाई
मसाबा गुप्ता के साथ अनुभवी अभिनेता और उनकी मां नीना गुप्ता भी नील भूपालम और रयताशा राठौर के साथ अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी. फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता के जीवन पर आधारित है. सीज़न 2 में ये शक्तिशाली महिलाएं अपने मुकुट ठीक करती हैं और अपने जीवन की बागडोर पुनः संभालती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










