Farzi: वेब सीरीज में ये दमदार किरदार निभा रहे हैं के के मेनन, बोले- इसका अपना ही स्वैग है...

के के मेनन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं डिजिटल स्पेस में इस तरह की अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए भाग्यशाली रहा हूं. फ़र्जी में मेरा किरदार अलग तरह का है और उसका अपना ही स्वैग है. एक अभिनेता के लिए अभिनय को किनारे पर रखना और फिर भी उसे बनाए रखना बहुत दिलचस्प है.
शाहिद कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म फर्जी को लेकर सुर्खियों में हैं. अब मेकर्स ने एक्टर के के मेनन के किरदार का खुलासा कर दिया है. सीरीज में अभिनेता नकली किंगपिन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने माइकल उर्फ विजय सेतुपति को चौकन्ना रखा है क्योंकि वह उसे पकड़ने और जालसाजी वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए निकल पड़ा है. तेजतर्रार किंगपिन मंसूर दलाल भारतीय जालसाजी नेटवर्क के पीछे का चेहरा है.
के के मेनन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, “मैं डिजिटल स्पेस में इस तरह की अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए भाग्यशाली रहा हूं. फ़र्जी में मेरा किरदार अलग तरह का है और उसका अपना ही स्वैग है. एक अभिनेता के लिए अभिनय को किनारे पर रखना और फिर भी उसे बनाए रखना बहुत दिलचस्प है. मैंने इसे पूरा एन्जॉय किया है. फर्जी एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है, जिसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक राज और डीके ने बनाया है. इस प्रोजेक्ट पर अभिनेताओं के इतने प्रतिभाशाली पूल के साथ काम करना कमाल का था. मैं सीरीज के लॉन्च होने और इसके प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार नहीं कर सकता.”
https://www.instagram.com/p/Cnli7gLg908/
इससे पहले फिल्म से राशि खन्ना का लुक जारी किया गया था. वो इसमें मेघा के किरदार नजर आ रही हैं. सीरीज में अभिनेत्री एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभाती हैं, जो देश से जालसाजी को खत्म करने में विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए सुपरकॉप माइकल के साथ शामिल हो जाती है. प्रोमो में राशि के किरदार की एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला के रूप में झलक मिलती है, जो कॉन ‘आर्टिस्ट’ शाहिद कपूर को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है.
इस सीरीज में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए राशि खन्ना ने कहा, “फर्जी की कास्ट और क्रू के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा है. मुझे सरकारी अधिकारी के इस किरदार को निभाने में बहुत मज़ा आया. मैं हमेशा परफॉर्मेंस ओरिएंटेड भूमिकाएं करना चाहती थी और जब बेहतरीन थ्रिलर कंटेंट बनाने के लिए जाने जाने वाले राज और डीके जैसे निर्माता आपको फर्जी जैसा कुछ ऑफर करते हैं, तो आपको बस इस मौके को पकड़ना होता है. शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ एक ही फ्रेम में होना मेरे लिए बहुत एक्साइटिंग था. मैं प्राइम वीडियो पर फर्जी के लॉन्च का इंतजार कर रही हूं.”
Also Read: Pathaan box office Day 1 prediction: शाहरुख खान की फिल्म पहले दिन करेगी इतनी कमाई, टूटेंगे रिकॉर्ड्स
बता दें कि, फ़र्जी राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ एक आठ-एपिसोड की क्राइम थ्रिलर है, जिसे एक चतुर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की नजर से बताया गया है. इस सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




