बिहार में 80 फीसदी से ज्यादा सांसदों पर आरोप

राजनीति के अपराधीकरण में बिहार भी पीछे नहीं है. वर्ष 2015 में राज्य की विधानसभा के लिए चुने गये कुल 243 विधायकों में 58 प्रतिशत (142) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. यह आंकड़ा 2010 की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है.दागी विधायकों के मामले में आरजेडी शीर्ष पर है, जिसके 80 में से […]
राजनीति के अपराधीकरण में बिहार भी पीछे नहीं है. वर्ष 2015 में राज्य की विधानसभा के लिए चुने गये कुल 243 विधायकों में 58 प्रतिशत (142) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. यह आंकड़ा 2010 की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है.दागी विधायकों के मामले में आरजेडी शीर्ष पर है, जिसके 80 में से 46 विधायकों पर आपराधिक आरोप हैं. जद (यू) के 71 में 37 (52 प्रतिशत), भाजपा के 53 में 34 (64 प्रतिशत), कांग्रेस के 27 में 16 (59 प्रतिशत), सीपीआइ (एमएल) के तीनों, आरएलएसपी के दो में एक और एलजेपी के दोनों विधायकों पर आपराधिक मुकदमे दायर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




