ePaper

धौनी-कोहली सबसे पॉपुलर, इंडिया सबसे ज्यादा सर्च की गयी टीम

Updated at : 08 Jun 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
धौनी-कोहली सबसे पॉपुलर, इंडिया सबसे ज्यादा सर्च की गयी टीम

खेल डेस्क-सॉफ्टवेयर कंपनी SEMrush ने कराया सर्वे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी इस विश्व कप के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी हैं. वहीं टीमों की बात करें, तो इंटरनेट पर टीम इंडिया सबसे ज्यादा सर्च की गयी टीम है. वहीं मेजबान इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है. बोस्टन की एक सॉफ्टवेयर […]

विज्ञापन

खेल डेस्क
-सॉफ्टवेयर कंपनी SEMrush ने कराया सर्वे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी इस विश्व कप के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी हैं. वहीं टीमों की बात करें, तो इंटरनेट पर टीम इंडिया सबसे ज्यादा सर्च की गयी टीम है.

वहीं मेजबान इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है. बोस्टन की एक सॉफ्टवेयर कंपनी SEMrush द्वारा कराये गये एक सर्वे में यह सामने आया है. मेन इन ब्लू नाम से मशहूर टीम इंडिया के बारे में लोगों ने पिछले एक महीने में औसतन 2,76,750 बार सर्च किया. वहीं इंग्लैंड को 1,20,375 बार सर्च किया गया. इनके बाद वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सर्च की गयीं.

-2,76,750 बार औसतन सर्च किया टीम इंडिया को पिछले एक महीने में

-1,20,375 बार औसतन सर्च किया मेजबान इंग्लैंड को, जो दूसरे नंबर पर रहा

-2019 अप्रैल में बोस्टन की एक सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा कराया गया था सर्वे

-03 रे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम रही, इसके बाद क्रमश: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया

सर्च किये गये क्रिकेटरों में कोहली टॉप पर
वहीं खिलाड़ियों की बात करें, तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी इस विश्व कप के सबसे ज्यादा पॉपुलर खिलाड़ी के तौर पर सर्च किये गये हैं. विराट कोहली को पिछले एक महीने में 21,10,000 बार सर्च किया गया. वहीं महेंद्र सिंह धौनी को 12,35,750 बार सर्च किया गया. इनके बाद हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और आंद्रे रसेल को सर्च किया गया.

पॉपुलर खिलाड़ी

1. विराट कोहली

2. एमएस धौनी

3. हार्दिक पांड्या

4. रोहित शर्मा

5. आंद्रे रसेल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola