ePaper

सुहागिनों के अखंड सुहाग का प्रतीक वट सावित्री व्रत

Updated at : 12 May 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
सुहागिनों के अखंड सुहाग का प्रतीक वट सावित्री व्रत

आदिकाल से हमारे पूर्वज प्रकृति की आराधना करते रहे हैं. सनातन धर्म में हमारे यहां मनाये जानेवाले प्रत्येक त्योहार और व्रत में प्रकृति पूजन का महत्व रहा है. ऐसा ही एक सुख एवं समृद्धि का प्रतीक व्रत है- वट सावित्री. सुहागिन स्त्रियां पति की दीर्घायु कामना लिये निर्जला रहकर यह व्रत रखती हैं. मान्यता है […]

विज्ञापन
आदिकाल से हमारे पूर्वज प्रकृति की आराधना करते रहे हैं. सनातन धर्म में हमारे यहां मनाये जानेवाले प्रत्येक त्योहार और व्रत में प्रकृति पूजन का महत्व रहा है.
ऐसा ही एक सुख एवं समृद्धि का प्रतीक व्रत है- वट सावित्री. सुहागिन स्त्रियां पति की दीर्घायु कामना लिये निर्जला रहकर यह व्रत रखती हैं. मान्यता है कि बरगद के वृक्ष की आयु सबसे लंबी होने के कारण सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए वटवृक्ष का पूजन करती हैं. यह व्रत ज्येष्ठ मास के त्रियोदशी से अमावस्या तक मनाया जाता है.
पौराणिक कथा के अनुसार ज्येष्ठ अमावस के दिन ही सावित्री, यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले आयी थी. बरगद वृक्ष की लटकती शाखाओं को सावित्री के रूप का स्वरूप माना जाता है. इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में आनेवाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और दांपत्य जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है.
व्रत का मुहूर्तकाल : इस बार यह व्रत 15 मई, मंगलवार के दिन किया जायेगा. अमावस्या तिथि का आरंभ 14 मई, सोमवार को 19:46 से होगा, जिसका समापन 15 मई, बुधवार को 17:17 पर होगा.
– विनीता चैल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola