ePaper

जानिए कैसे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इस्तेमाल कर सकते हैं गूगल मैप

Updated at : 11 Apr 2018 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए कैसे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इस्तेमाल कर सकते हैं गूगल मैप

गूगल मैप के जरिये आप किसी भी जगह पर लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और सही रास्ता जान सकते हैं. लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन में इंटरनेट होना जरूरी है. यदि इंटरनेट नहीं है, तो भी आप गूगल मैप की मदद ले सकते हैं. गूगल अपने यूजर्स को यह सुविधा देता है कि बिना इंटरनेट कनेक्शन […]

विज्ञापन
गूगल मैप के जरिये आप किसी भी जगह पर लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और सही रास्ता जान सकते हैं. लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन में इंटरनेट होना जरूरी है. यदि इंटरनेट नहीं है, तो भी आप गूगल मैप की मदद ले सकते हैं.
गूगल अपने यूजर्स को यह सुविधा देता है कि बिना इंटरनेट कनेक्शन के इसे डाउनलोड कर सकते हैं. ऑफलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले फोन के मैन्यू में जाकर गूगल मैप पर टाइप करें. इसके बाद एप को ओपन करें. फिर एप के सर्च बार में जाएं और वहां उस जगह का नाम टाइप करें, जहां आपको जाना है.
इसके बाद आप आगे दर्शाये जा रहे अनुदेशों का पालन करते जायें, फिर आपको डाउनलोड का विकल्प दिखेगा, जहां पर आपको क्लिक करना होगा. इसके बाद आप संबंधित जगह के मैप को कहीं भी और कभी भी बिना इंटरनेट के इस्तेमाल कर सकेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola