हीरा धारण करने से पहले जान लें ये बातें
Updated at : 25 Nov 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

वैवाहिक जीवन के आनंद के लिए कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो.ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को नपुंसक कहा गया है. इस ग्रह का रत्न है पन्ना, जो व्यापार, अकाउंट, शिक्षा में तो अच्छा फल देता है, लेकिन यौन सुख के मामले में नकारात्मक परिणाम देता है. ज्योतिष के […]
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन के आनंद के लिए कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो.ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को नपुंसक कहा गया है. इस ग्रह का रत्न है पन्ना, जो व्यापार, अकाउंट, शिक्षा में तो अच्छा फल देता है, लेकिन यौन सुख के मामले में नकारात्मक परिणाम देता है.
ज्योतिष के अनुसार विवाह के कुछ साल तक लड़का हो या लड़की, उन्हें पन्ना बिल्कुल नहीं धारण करना चाहिए. अगर पहले से धारण किया है, तो विवाह से पहले इसे उतारकर सुरक्षित रख दें. वैवाहिक जीवन में जोश, उत्साह और आनंद के लिए आप चाहें तो मंगल का रत्न मूंगा धारण कर सकते हैं.
शादी में इन दिनों हीरे की अंगूठी देना का चलन बढ़ा है, लेकिन लड़कियों को शादी से एक साल और संभव हो तो पहली संतान होने तक हीरा धारण करने से बचना चाहिए. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हीरा शुक्र का रत्न है, जो काम सुख की चाहत को बढ़ाता है, इसलिए हीरा धारण करने से यौन संतुष्टि में दिक्कत आती है.
ज्योतिषशास्त्र में यह भी कहा गया है कि हीरा धारण करने से संतान प्राप्ति में भी दिक्कत आती है. इससे गर्भपात की भी आशंका रहती है, इसलिए एहतियात के तौर पर संतान होने तक हीरा धारण करने से बचना चाहिए.
फिरोजा रत्न बुध और शुक्र दोनों से संबंध रखता है, इसलिए यह प्रसिद्धि कामयाबी और धन दिलाने में तो अच्छा होता है, लेकिन वैवाहिक जीवन के सुख में बाधा उत्पन्न करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




