ePaper

20 को मनेगी गोवर्धन पूजा, 21 को चित्रगुप्त पूजा और भाईदूज

Updated at : 19 Oct 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
20 को मनेगी गोवर्धन पूजा, 21 को चित्रगुप्त पूजा और भाईदूज

पटना : दीपावली के ठीक अगले दिन यानी 20 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और उसके बाद 21 अक्तूबर को भाईदूज और चित्रगुप्त पूजा का त्योहार मनाया जायेगा. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं. हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है. शास्त्रों के अनुसार गाय गंगा नदी के समान पवित्र […]

विज्ञापन
पटना : दीपावली के ठीक अगले दिन यानी 20 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और उसके बाद 21 अक्तूबर को भाईदूज और चित्रगुप्त पूजा का त्योहार मनाया जायेगा. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं.
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है. शास्त्रों के अनुसार गाय गंगा नदी के समान पवित्र होती है. यहां तक गाय को मां लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है. इस दिन बृजवासी गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं.
बिहार में लोग अपनी गायों और बैलों को स्नान करा कर उन्हें रंग लगाते हैं और उनके गले में नयी रस्सी डाली जाती है. गाय और बैलों को गुड़ और चावल भी खिलाया जाता है. इस दिन एकमुखी रूद्राक्ष को धारण करने से जीवन में सफलता, सम्मान और सुख की प्राप्ति होती है.
पांच दिवसीय दीवाली का आखिरी दिन भाईदूज के रूप में मनाया जायेगा. इस दिन बहन रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके अच्छे भविष्य की कामना करती है. कायस्थ समाज में भाईदूज के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा भी की जाती है. लोग अपने बहीखातों की पूजा भी करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola