नक्सलियों को कहां से मिलता है हथियार ? पाकिस्तान समेत कौन – कौन से देश करते हैं मदद
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 11 Jan 2022 4:19 PM
नक्सलियों को कहां से मिलता है हथियार ? पाकिस्तान समेत कौन – कौन से देश करते हैं मदद
धुर्वा पुलिस ने पीएलएफआइ को हथियार व कारतूस समेत अन्य चीजों की आपूर्ति करने के आरोपी निवेश कुमार के धुर्वा वाले घर में की. वहां से पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के लेवी के 61.31 लाख रुपये के साथ निवेश के पिता सुभाष पासवान व भाई प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया गया.
पिता-पुत्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दिनेश गोप के लिए निवेश पाकिस्तान, चीन, बेल्जियम, स्काॅटलैंड से उम्दा किस्म के हथियार मंगाता था. वह पिस्टल, रिवाल्वर के साथ एके-47 जैसे हथियार भी मंगाता था और दिनेश गोप तक पहुंचाता था़ .
पुलिस के अनुसार निवेश के पिता सुभाष पासवान आरपीएफ से निष्कासित जवान है़ं आरपीएफ में सिपाही के पद पर बहाली हुई थी, लेकिन गलत शैक्षणिक सर्टिफिकेट देने के कारण उन्हें निष्कासित कर दिया गया था़ उसने पुलिस को बताया है गलत जाति प्रमाण पत्र की जानकारी होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाला गया था़ इसके बाद से वह घर में ही रह रह ेथे.
शातिर निवेश ने कई नाम से कंपनियां खोल रखी है
पुलिस को पता चला कि निवेश ने अपने साले, भाई, बहन व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी, टूर एंड ट्रेवल्स समेत कई कंपनियां खोल रखी है. कंपनियों के नाम पर दर्जनों अकाउंट खुले हुए हैं, जिसमें लेवी की राशि जमा होती है. पुलिस ने कई अकाउंट को जब्त किया है़
पुलिस के अनुसार उसने लेवी की राशि से ही बीएमडब्ल्यू और थार जैसी महंगी गाड़ियां खरीदी है. कई गाड़ी वह भाड़े पर भी चलाता है़ कई स्थान पर जमीन भी खरीदी है. वे लोग मूल रूप से खूंटी के है़ं निवेश के फरार होने के बाद उसके पिता सुभाष पासवान व भाई प्रवीण कुमार भी भाग गये और दूसरे किराये के घर में छिप कर रह रहे थेे.
परिवार के लिए दो लाख रुपये का खरीदा था मोबाइल
चार जनवरी से पुलिस छापेमारी कर रही है, इसकी भनक निवेश को लग चुकी थी. वह पुराने सभी मोबाइल काे हटा कर उसमें नया सिम डालना चाहता था. उसने परिवार के सभी सदस्यों के लिए दो लाख रुपये का मोबाइल खरीदा था, ताकि पुलिस लोकेशन व इएमइआइ नंबर के आधार पर उन तक नहीं पहुंच सके़ पुलिस का कहना है कि निवेश के गिरफ्तारी के बाद पुलिस को और कई जानकारी मिलेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










