Viral Video: अजगर सांप को बनाकर रबर बैंड महिला ने बांधा जूड़ा, वीडियो देखकर सिर घूम जाएगा

Updated:
विज्ञापन
snake and woman

अजगर सांप से महिला ने बांधा जूड़ा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने बालों को अजगर की मदद से बांध रखा है. इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग चौंक गए हैं. देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब हरकत करते हुए लोगों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. लोग व्यूज और लाइक्स के चक्कर में कभी-कभी ऐसी हरकत कर देते हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं. एक ऐसा चौकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने काले, घुंघराले बालों को अजगर की मदद से बांधती दिख रही है.

महिला ने अजगर को बिल्कुल स्क्रंची की तरह अपने बालों में लपेट कर जूड़ा बनाया है और इस अनोखे हेयर स्टाइल का वीडियो भी बना रही है. वीडियो को देखकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है. कई लोगों ने महिला की इस हरकत की निंदा की और अजगर के साथ इस तरह का व्यवहार न करने की सलाह दी. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @chloexchristian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: कौए के लिए छोटी बच्ची का बहन जैसा प्यार, हाथों से खाना खिलाते हुए लड़की का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola