Viral Video: कौए के लिए छोटी बच्ची का बहन जैसा प्यार, हाथों से खाना खिलाते हुए लड़की का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
girl feeding crow

लड़की कौए को खाना खिला रही है

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटी बच्ची अपने हाथों से एक भूखे कौए को खाना खिला रही है. लड़की का इस तरह कौए की भूख को समझकर उसे प्यार से बहन की तरह खाना खिलाना लोगों के दिलों को छू रहा है. देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूज़र्स का दिल जीत लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भूखा कौआ एक छोटी-सी लड़की के हाथ पर बैठा हुआ है. लड़की के दूसरे हाथ में खाने की थाली है. कौआ लगातार खाने की थाली को देख रहा है. कौए को इस तरह थाली देखते हुए लड़की समझ जाती है कि उसे भूख लगी है. इसके बाद वह बहन की तरह अपने हाथों से कौए को खाने का निवाला मुंह में देने लगती है. खाना पाकर कौए की खुशी वीडियो में साफ दिखाई देती है.

सोशल मीडिया यूज़र्स ने छोटी बच्ची के इस नेक कार्य की खूब सराहना की है. लोगों ने कमेंट में लड़की की तारीफ की. इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @inspringlion नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब हजारों लोग देख चुके हैं और लाइक भी किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: सांप को सुनायी बीन की धुन, फिर लचक-लचककर नाचा सांप, वीडियो देख हैरान हो जायेंगे आप

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola