Viral Video: सांप को सुनायी बीन की धुन, फिर लचक-लचककर नाचा सांप, वीडियो देख हैरान हो जायेंगे आप

Published by : Dipali kumari Updated At : 12 Sep 2025 3:01 PM

विज्ञापन

Viral Video: सांप को सुनायी बीन की धुन, फिर लचक-लचककर नाचा सांप, वीडियो देख हैरान हो जायेंगे आप

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों सांप का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप बीन की धुन पर लचक-लचककर नाचता नजर आ रहा है. सांप का डांस देख आपकी भी हंसी छूट जायेगी.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो काफी मजेदार, तो कुछ बेहद खौफनाक भी होते हैं. खासकर जानवरों के वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं. इन दिनों सांप का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप बीन की धुन पर लचक-लचककर नाचता नजर आ रहा है. सांप का डांस देख आपकी भी हंसी छूट जायेगी.

बीन की धुन पर नाचा सांप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है पहले एक सपेरा सांप को बीन की धुन पर नचाता है. इसके बाद एक शख्स उसी वीडियो को एक दूसरे सांप को दिखाता है और उसे इस तरह नाचने को कहता है. इसके बाद सांप जीभ निकालकर मस्त लचक-लचककर नाचता है और वह शख्स सपेरा बन बीन बजाने की एक्टिंग करता है.

View on Instagram

लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को करीब 6 हजार लोगों ने लाइक किया है. वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किया है, जिसमें लोग सांप के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पर करीब 2 लाख व्यूज है. वीडियो बनाने वाला शख्स अक्सर इस तरह के सांपो के साथ वीडियो बनाता रहता है.

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola