Mahakumbh Viral video: सच्चे प्यार की असली मिसाल, दिव्यांग पति को कुछ इस तरह ले जाती दिखी महिला

Updated:
विज्ञापन
Mahakumbh Viral video: सच्चे प्यार की असली मिसाल, दिव्यांग पति को कुछ इस तरह ले जाती दिखी महिला

Viral video: प्रयागराज महाकुंभ में अपने दिव्यांग पति को आस्था की डुबकी लगाने पहुंची बूढ़ी महिला देख लोग हुए भावूक, देखिए ये वीडियो वायरल

विज्ञापन

Viral video: प्रयागराज महाकुंभ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपने दिव्यांग पति को महाकुंभ की सैर करा रही है. व्यक्ति हाथ से खींची जाने वाली गाड़ी में बैठा है और महिला उसे खींचती हुई नजर आ रही है. साथ ही वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि महिला महाकुंभ में लोगों की भीड़ के बीच बिना किसी मदद के संगम में अपने दिव्यांग पति को स्नान कराने के लिए ले जा रही है. इस पूरे सफर के दौरान महिला के चेहरे पर कोई शिकन नहीं नजर आ रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर @biharigurl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है “अपने दिव्यांग पति को महाकुंभ लेकर आई पत्नी के प्रेम की कोई सीमा नहीं जानता है.” सच में इस वीडियो ने लोगों के सामने पति-पत्नी के बीच के अटूट संबंध और प्रेम की एक अलग ही मिसाल पेश की है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बिजली की तार पर सोया शराबी, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

यह भी पढ़े: Viral Video: बेंगलुरु में एड शीरन के लाइव स्ट्रीट परफॉर्मेंस को पुलिस ने रोका, जानिए वजह

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola