Viral Video : बाघ भी लेता है खर्राटे, वायरल हुआ वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Tiger Snoring Video

खर्राटे लेते बाघ की तस्वीर (Photo-Insta)

Viral Video : बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह खर्राटे लगातार नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि शिकारी तनावमुक्त है और अपने माहौल में आराम महसूस कर रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर बाघ के हमले और शिकार वाले वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन इस बार एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक सफेद बाघ इंसानों की तरह जोर-जोर से खर्राटे लेता नजर आ रहा है. यह नजारा देख नेटिजन्स हैरान हैं और सोच रहे हैं कि क्या बाघ भी खर्राटे लेते हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

कब बाघ लेते हैं खर्राटे

वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @beyond_the_wildlife पर शेयर किया गया. वीडियो में बताया गया है कि बाघ भी गहरी नींद में खर्राटे लेते हैं. यह तब होता है जब उनकी नाक और गले से हवा गुजरती है. यह एक नेचुरल प्रक्रिया है और अक्सर तब दिखती है जब बाघ पूरी तरह शांत और सुरक्षित महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: तड़पता रहा सांप, लेकिन फाड़कर उसे खाता रहा बाज, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

बाघ के इस वीडियो पर यूजर कर रहे हैं कमेंट

यह क्यूट वीडियो अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 55 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार और दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बाघ एकदम मेरे पापा की तरह खर्राटे ले रहा है. वहीं दूसरे ने कहा, ख���ंखार सफेद बिल्ली खर्राटे लेते समय कितनी क्यूट लग रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola