Viral Video : इस मंदिर में पूजा के बाद प्रसाद में बांटा जाता है पैसा, देखें वीडियो

मंदिर जहां प्रसाद के रूप में पैसा बांटा जाता है (Photo: FB)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुजारी प्रसाद में पैसे बांटता नजर आ रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख सभी चौंक जा रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–ऐसा मंदिर जहां बंटता है ‘पैसों का प्रसाद’…लक्ष्मी पूजा के बाद अमरावती के मंदिर में पैसों का प्रसाद बांटा गया, प्रसाद लेने के लिए लंबी लाइनें लगीं. बताया जा रहा है कि लक्ष्मी पूजा के बाद खास प्रसाद बांटना शुरू किया गया. इसे लेने के लिए मंदिर में सैकड़ों भक्त पहुंचे. दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगीं. भक्तों की बढ़ती संख्या के चलते प्रसाद का वितरण देर रात तक जारी रहा. इस दौरान मंदिर में उत्सव का माहौल बना रहा. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
बताया जा रहा है कि अमरावती के श्मशान क्षेत्र में स्थित काली माता मंदिर में पिछले 41 वर्षों से एक अनोखी परंपरा चल रही है जिसकी चर्चा पूरे देश में होती है. यहां देवी के प्रसाद के साथ भक्तों को लहिया, मिठाई और पैसे भी दिए जाते हैं. यह परंपरा आज भी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जाती है, जो भक्तों को दूर-दूर से आकर्षित करती है. इस परंपरा की चर्चा हर साल इस त्योहार के मौसम में होती है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : गजब का है ये सांपों का बाजार, देखकर हैरान रह गए लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










