Viral Video : गजब का है ये सांपों का बाजार, देखकर हैरान रह गए लोग

Published by : Amitabh kumar Updated At : 23 Oct 2025 11:02 AM

विज्ञापन

Viral Video : गजब का है ये सांपों का बाजार, देखकर हैरान रह गए लोग

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सांप नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सांपों का बाजार बताते हुए शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर सांपों के बाजार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर कई यूजर चौंक जा रहे हैं. यूजर लगातार वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में टेबल पर सांप नजर आ रहे हैं. ये सांप एक या दो नहीं हैं. टेबल पर सैकड़ों सांप वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

View on Instagram

कुछ लोग सांप की कर रहे हैं खरीदारी

वायरल वीडियो में सांप के साथ कुछ लोग नजर आ रहे हैं. टेबल के दोनों ओर लोग हैं. इस वीडियो को देखकर लगा रहा है कि टेबल के एक ओर सांप बेचने वाले खड़े हैं जबकि दूसरी ओर सांप के खरीदार हैं. वीडियो में लोग मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. एक शख्स हाथ में प्लास्टिक का बैग लिये है. ऐसा लग रहा है कि वह सांप को खरीदते हुए मोलभाव कर रहा है. इसके बाद वह एक सांप को उठाता है और थैले में डालता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : 5 सिर वाला सांप, शेषनाग को देख लोग हो गए हैरान

यूजर कर रहे हैं लगातार कमेंट

इस वीडियो को hendrasihombing_ नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–सबसे मजेदार बाजार…अपनी पसंद के अनुसार चुनें. इस वीडियो को अबतक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग  लाइक्स कर चुके हैं. इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि AI का कमाल है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लाेग  उल्टा सीधा खाकर कोरोना फैलाते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola