Viral Video : सांप से खिलवाड़ के चक्कर में हो गया कांड, वीडियो देख सब हैरान

सांप के हमले का वीडियो वायरल (Photo: Insta)
Viral Video : सांप खतरा महसूस होने पर तुरंत हमला कर देते हैं. इसलिए इस जीव से सावधान रहने की जरूरत है. एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक व्यक्ति ने लापरवाही से सांप से खिलवाड़ किया, जिसका नतीजा उसके लिए खतरनाक साबित हो गया. आप भी देखें ये वीडियो.
Viral Video : सांप बहुत ही खतरनाक होते हैं, यह सब जानते हैं. वे इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं. इसके बावजूद कुछ लोग जानबूझकर कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो जानलेवा साबित हो सकता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप से खेलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ही सेकंड में सांप अचानक हमला कर देता है. यह देखने में इतना खतरनाक है कि लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
वीडियो में नजर आ रहा है कि जंगल के बीच एक शख्स हाथ में सांप पकड़े खड़ा है. सांप ने मुंह खोला हुआ है, जैसे हमला करने वाला हो. शख्स आत्मविश्वास से अपनी जीभ बाहर निकालता वीडियो में दिख रहा है, मानो उसे पूरा यकीन हो कि सांप कुछ नहीं करेगा. लेकिन अचानक सांप उसकी जीभ पकड़ लेता है. इसके बाद शख्स घबरा जाता है और जल्दी से जीभ छुड़ाकर मुंह पर हाथ रख लेता है. हालांकि बाद में वह वीडियो में हंसता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं कि कोई ऐसा जोखिम कैसे उठा सकता है.
यह भी पढ़ें : Viral Video: किसने कहा सांप पकड़ना बच्चों का खेल नहीं है, छोटू का कारनामा देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
इस हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर jejaksiaden नाम की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 10 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. लोग इस खतरनाक घटना पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Viral Video: शख्स नाश्ते में खाता है 10 KG मिर्च, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










