Viral Video : मेरा भाई रावण मजदूर है, शूर्पणखा के इतना कहते ही हंसने लगे राम और सीता, देखें मजेदार वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Ramlila Viral Video

रामलीला वायरल वीडियो (Photo: Insta)

Viral Video : रामलीला का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोग हंसते हंसते लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में शूर्पणखा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस की जुबान फिसलती नजर आ रही है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : दशहरा का मौसम चल रहा है. इस त्योहार की खास बात होती है कि बहुत से जगह में रामलीला का मंचन किया जाता है. रामलीला की खासियत यह है कि यह लाइव होती है, इसलिए मंच पर कभी भी कुछ भी होता नजर लोगों को आ जाता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कहानी का दृश्य रावण की बहन शूर्पणखा के प्रवेश का था, जब वह राम, सीता और लक्ष्मण के सामने आती है. माहौल गंभीर होना चाहिए था, लेकिन हुआ कुछ और…अचानक एक डायलॉग ने पूरा नजारा बदलकर मजेदार बना दिया. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

शूर्पणखा की फिसल गई जुबान

शूर्पणखा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस ने गंभीरता से संवाद बोलना था, “मेरा भाई रावण मजबूर है.” लेकिन जुबान फिसल गई और उसने “मजबूर” की जगह “मजदूर” बोल दिया, यानी कहा, “मेरा भाई रावण मजदूर है.” जैसे ही यह बात पंडाल में गूंजी, दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक सके. पहले वे हैरान हुए, फिर जोर-जोर से हंसने लगे. तालियों की गड़गड़ाहट इतनी तेज हुई कि कुछ देर तक कलाकार स्टेज पर स्टेचू की तरह खड़े नजर आए. गंभीर और भावुक दृश्य पल भर में शानदार कॉमेडी में बदल गया. राम, सीता और लक्ष्मण के पात्र निभा रहे कलाकार भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए.

यह भी पढ़ें : Video: अष्टमी के दिन मां के दर्शन करना अत्यंत शुभ, देखें वैष्णो देवी मंदिर का खास वीडियो

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola