Viral Video: ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने पहुंची मादा अजगर, होंठों पर लिपस्टिक लगाकर जीता लोगों का दिल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Python snake come to Beauty parlour

Viral Video Python snake come to Beauty parlour (AI Image)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजगर का ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अजगर को किसी महिला की तरह लिपस्टिक और आंखों का मेकअप करवाते हुए साफ देखा जा सकता है. आप भी देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं. कई वीडियो हमें नई बातें बताते हैं, हंसाते हैं, उलझन में डाल देते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लगता है क्या सच में ऐसा हो भी सकता है? ऐसा ही एक सोचने पर मजबूर कर देने वाला अनोखा वीडियो सामने आया है.

ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने पहुंची अजगर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल अजगर ब्यूटी पार्लर में आया हुआ है. अजगर किसी महारानी की तरह सिर ऊंचा उठाकर कुर्सी पर बैठा है और उसके पास एक महिला खड़ी है. महिला अजगर का मेकअप कर रही है जी हां, आपने सही पढ़ा—महिला अजगर का मेकअप किसी सामान्य लड़की या महिला की तरह कर रही है.

महिला ने किया अजगर का मेकअप

वह अजगर को एपेरल पहनाती है, उसके बाद उसे आई लैशेज (नकली पलकें) लगाती है. इसके बाद लिपस्टिक लगाती है और अंत में नकली विग पहनाकर पूरा लुक कंप्लीट करती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nwaanly_comdey शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : पाकिस्तानी शादी में ‘धुरंधर’ पर धमाकेदार डांस, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola