Viral Video: कबूतर बना बिल्ली का इंटीरियर डिजाइनर

Updated:
विज्ञापन
Viral Video pigeon helping pregnant cat by building bed

कबूतर की कलाकारी से सजा बिल्ली का आशियाना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कबूतर गर्भवती बिल्ली के लिए तिनके लाकर उसका बिस्तर तैयार करता नजर आता है. इंसानों जैसी देखभाल और दोस्ती की यह झलक लोगों को हैरान कर रही है. वीडियो देखकर हर कोई कह रहा है – यह है असली दया.

विज्ञापन

Viral Video: सोचिए, जब एक कबूतर और गर्भवती बिल्ली दोस्त बन जाएं तो? जी हां, इस वीडियो में दिखाई देता है कि इंसानियत सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं. एक छोटा-सा कबूतर अपनी चोंच से तिनके उठाकर ला रहा है, ताकि बिल्ली के लिए एक नरम और सुरक्षित बिस्तर तैयार कर सके.

पंछी का दिल – बिल्ली का घर

ये नजारा हमें सिखाता है कि असली रिश्ते सिर्फ खून या जाति से नहीं, बल्कि करुणा और मदद के भाव से बनते हैं. कबूतर जानता है कि बिल्ली जल्द ही मां बनने वाली है और उसे आराम की जरूरत है. इसलिए वो बार-बार तिनका लाकर उसके पास रखता है. डॉक्यूक्वेस्ट नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है, और इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

सीख जो हमें मिलती है

हम अकसर कहते हैं कि जानवर आपस में दुश्मन होते हैं, लेकिन यह वीडियो साबित करता है कि प्यार और दया की भाषा सबसे बड़ी होती है. अगर एक कबूतर और बिल्ली दोस्त बन सकते हैं, तो हम इंसान क्यों नहीं?

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola