Viral Video : ट्रेन के शौचालय को बना दिया बेडरूम

Updated:
विज्ञापन
Turns Train Toilet Into Bedroom

ट्रेन के शौचालय को बेडरूम में बदला (Photo: Insta)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह ट्रेन में नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में उसे ट्रेन के शौचालय को बेडरूम में बदलते देखा जा सकता है. इस घटना ने सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग को लेकर बहस छेड़ दी. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : एक अजीब घटना कैमरे में कैद हुई  है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. कुछ यूजर इसे देखकर हंस रहे हैं जबकि कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक आदमी ट्रेन के वॉशरूम को अपना प्राइवेट सोने का स्थान बनाता दिख रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर विशाल ने शेयर किया, जिन्होंने रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर यह अनोखा नजारा अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया. वीडियो में आदमी आराम से ट्रेन के शौचालय में लेटा दिखाई दे रहा है, उसके चारों ओर यात्रा के लिए जो जरूरी चीजें होतीं हैं वो  नजर आ रहीं हैं. वह शौचालय की खिड़की से एक मोड़ा हुआ बुनाई वाला बेड पकड़ा दिख रहा है. टॉयलेट को अंदर से लॉक करके उसने प्रइवेट केबिन बना ली. विशाल हिंदी में बात कर रहे हैं. हैरानी जताते हुए वे कहते हैं, “भाई ने वॉशरूम को बेडरूम बना दिया.” इसके बाद वह आदमी से वहां रखे सामान के बारे में पूछते हैं, “ये पूरा घर का सामान है?” यात्री सहजता से जवाब देता है, “हाँ”

यह भी पढ़ें : Video : कांच ही बांस के बहंगिया, रेलवे स्टेशन पर गूंज रहे हैं शारदा सिन्हा के छठ गीत

सोशल मीडिया पर कुछ लोग वीडियो को देखकर हंस रहे हैं, जबकि कुछ यूजर ने सार्वजनिक स्वच्छता और सुविधाओं के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, “वो असली मजा ले रहा है जबकि बाकी लोग खड़े होने में मुश्किल झेल रहे हैं.” वहीं, एक अन्य ने मजाक में कहा, “अधिकारियों को उसे अगले स्टेशन पर उतारना पड़ेगा.”

इस वायरल वीडियो को अबतक 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.हजारों की संख्या में यूजर ने कमेंट भी किया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola