Video : कांच ही बांस के बहंगिया, रेलवे स्टेशन पर गूंज रहे हैं शारदा सिन्हा के छठ गीत

रेलवे स्टेशन पर शारदा सिन्हा के छठ गीत
Video: रेलवे स्टेशनों पर छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं. इसका वीडियो सामने आया है जो शिमला स्टेशन का है. रेलवे की ओर से छठ पूजा को देखते हुए खास व्यवस्था की गई है. आप भी देखें ये वीडियो जिसे खुद रेलवे की ओर से शेयर किया गया है.
Video: देशभर के कई रेलवे स्टेशनों पर छठी मईया के मधुर गीत बजने लगे हैं. इन गीतों की धुन यात्रियों के मन में भक्ति, सुकून और अपनापन की भावना भर रही है. रेल मंत्रालय ने बताया कि इस पहल का मकसद यात्रियों को छठ महापर्व की भावना से जोड़ना है, ताकि उनका सफर और भी सुखद, आनंदमय और आरामदायक हो सके. एक वीडियो Northern Railway @RailwayNorthern ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकल जाए… शारदा सिन्हा जी के इस आत्मीय छठ गीत से शिमला रेलवे स्टेशन गुंजायमान है. छठ पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालु रेल यात्री इस सुरम्य माहौल में भाव-विभोर हैं.
"काँच ही बाँस के बहँगिया, बहँगी लचकल जाए,…..🎶🎵"
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 24, 2025
शारदा सिन्हा जी के इस आत्मीय छठ गीत से शिमला रेलवे स्टेशन गुंजायमान है।
छठ पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालु रेल यात्री इस सुरम्य माहौल में भाव-विभोर हैं।#FestivalSpecialArrangements @RailMinIndia pic.twitter.com/VAt7c5BlXt
30 प्रमुख स्टेशनों पर बज रहे हैं गीत
रेल मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर मधुर गीतों को बजाने का उद्देश्य यात्रियों को पर्व की भावना से जोड़ना और उनकी यात्रा को सुखद बनाना है. बिहार की राजधानी पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर के अलावा जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे 30 प्रमुख स्टेशनों पर ये गीत यात्रियों को अपने घर और संस्कृति की खुशबू का अनुभव करा रहे हैं और उन्हें छठ महापर्व की खास याद दिला रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2025 Nahay Khay Vidhi: नहाय-खाय के साथ हुई छठ महापर्व की शुरुआत, यहां से जानें पूजा विधि
28 अक्टूबर से नवंबर तक 6,181 विशेष ट्रेन
रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए गए हैं, जहां लोग आराम से अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं. सुरक्षा के लिए आरपीएफ कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी की गई है. रेलवे ने कहा कि पर्व के बाद 28 अक्टूबर से नवंबर तक 6,181 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं. बिहार के पटना, दानापुर, राजेंद्र नगर, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर, बरौनी और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बलिया, बनारस जैसे स्टेशनों पर ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










