Viral Video: बकरी को डायपर पहनाकर मॉल में घुमाने ले आया बंदा, डॉग लवर्स को दे दि कड़ी टक्कर

Updated:
विज्ञापन
viral video man take his goat to mall

viral video: बंदा बकरी को घुमाने मॉल लेकर आया

Viral Video: आपने कई डॉग लवर्स को देखा होगा कि वो अपने साथ डॉग को कहीं भी लेकर निकल पड़ते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदे ने डॉग के जगह बकरी को मॉल घुमाने ले आया. मजेदार की बात यह रही की उस बकरी ने डायपर तक पहन रखा था. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

विज्ञापन

Viral Video: अक्सर जो लोग कुत्ता पालते हैं उन्हें एक बात की टेंशन बहुत होती है कि उसे अकेला छोड़कर कहीं जा नहीं सकते. इसलिए वो जहां निकलते हैं, अपने कुत्ते को साथ लेकर निकलते हैं. आपने कई बार देखा होगा लोग अपने कुत्ते को कभी ट्रेन में तो कभी तीर्थ स्थल पर भी लेकर निकल पड़ते हैं. लेकिन फिलहाल जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो थोड़ा हटके है.

दरअसल, एक शख्स मॉल घूमने पहुंचा और अपने पालतू डॉग की जगह बकरी को साथ ले आया. मजेदार बात ये रही कि उस बकरी ने डायपर भी पहन रखा था. अब ऐसा नजारा रोज-रोज तो देखने को नहीं मिलता, इसलिए लोग वीडियो देखकर हैरान भी हो रहे हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

सैर पर निकली है आज बकरी

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कैसे आगे-आगे चल रहा है और पीछे-पीछे उसकी पालतू बकरी चल रही है. मजेदार बात यह है कि बाबरी ने कपड़े भी पहन रखे थे. वो जैसे ही बकरी के साथ मॉल में एंट्री करता है, एक महिला का पालतू कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगता है. हालांकि कुत्ते को महिला ने पकड़ रखा था, इसलिए वो बकरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका.

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बकरी अपने मालिक के पीछे-पीछे कैसे एस्केलेटर पर भी चढ़ गई. शुरुआत में तो वो एस्केलेटर पर चढ़ने से डर रही थी, लेकिन हिम्मत करके वो चढ़ ही गई और अपने मालिक के पास पहुंच गई. ये नजारा देख कोई लोग हैरान में हैं कि ऐसा भी कुछ हो सकता है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 135sapan135 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 57 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है. लोग इस वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं भी अपनी भैंस लेकर आऊंगा किसी दिन.’ वहीं किसी और ने मजाक करते हुए लिखा, ‘मेरी बकरियां भी तैयार हो रही हैं मॉल घूमने के लिए.’ त�� किसी ने कहा, ‘बहुत अच्छा किया भाई, डॉग लवर को टक्कर दे रहा है.’

यह भी देखें: Viral Video: चूहा भागता रहा और बिल्ली दौड़ाती रही, वीडियो देख आपको भी याद आ जाएगा टॉम एंड जेरी कार्टून

यह भी देखें: Viral Video: महिला के पर्स से 10 हजार रुपये ले भागा बंदर, फ्रूटी देकर पैसे वापस लेने की कोशिश और फिर हुआ ऐसा

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola