Viral Video : शेर चलते ट्रक की छत से कूदा, वीडियो में देखें फिर हुआ क्या

शेर चलती ट्रक से कूद गया (Photo: FB)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर चलते हुए ट्रक की छत से कूदता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर चिंतित हैं. आप भी देखें आखिर ऐसा क्या है वीडियो में खास.
Viral Video : दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में एक शेर चलते ट्रक की छत से कूदता दिख रहा है. इस घटना को देखने के बाद यूजर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. वीडियो ने जानवरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
अचानक जमीन पर कूद गया शेर
बताया जा रहा है कि वह वयस्क नर शेर है, जिसे फ्री स्टेट से नीटवर्डिएंड के गेम फार्म ले जाया जा रहा था. उसके कूदने का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि शेर ट्रक की छत पर खड़ा था और फिर जमीन पर कूद गया. हालांकि, शेर को अंततः सुरक्षित पकड़ लिया गया. लिचटेन्सबर्ग एनिमल हॉस्पिटल के डॉ. एंटन नेल सहित टीम ने उसे बचाया और शेर को केवल मामूली चोटें आईं.
यह भी देखें : Viral Video : इस मंदिर में पूजा के बाद प्रसाद में बांटा जाता है पैसा, देखें वीडियो
वीडियो में दो गाड़ियां नजर आ रहीं हैं. एक की छत पर शेर दिख रहा है जबकि दूसरी वह गाड़ी है जिसके अंदर से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले भी पूरा नजारा देखकर चौंक गए. गाड़ी के कंट्रोल खोते वह सड़क से घास पर चला गया जिसके बाद शेर ने ऊपर से छलांग लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










