Viral Video : शेर और शेरनी को करनी है जीप की सवारी, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

जीप पर सवाल शेर (Photo: Insta)
Viral Video : एक सफारी का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जंगल का राजा और रानी जीप के पास आराम से खड़े नजर आ रहे हैं. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि आमतौर पर ऐसी घटना बहुत कम देखने को मिलती है. आप भी देखें ये वीडियो.
Viral Video : जंगल का जिक्र होते ही सबसे पहले शेर का नाम लोगों के जेहन में आता है. शेर की पहचान उसकी ताकत, रौब और जोरदार दहाड़ से होती है. इसी वजह से उसे जंगल का राजा कहा जाता है. आमतौर पर शेर को सामने देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाती है, क्योंकि उसकी तेज नजरें और नुकीले दांत डर पैदा करने के लिए काफी होते हैं. इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह आम नजारों से बिल्कुल अलग है और लोगों को हैरान कर रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Lion nowadays are not serious 😅 pic.twitter.com/uahmA0Au0U
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 17, 2025
सफारी के दौरान अक्सर देखा गया है कि शेर जीप या ट्रक के आसपास मंडराता है. कई बार वह खतरा महसूस कर अचानक झपट्टा भी मारता नजर आता है. इससे यात्रियों की सांसें थम जाती हैं. इसी वजह से लोग शेर को हमेशा खतरनाक और डरावना मानते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें शेर का रूप बिल्कुल अलग दिख रहा है. वह जीप पर तो चढ़ता है, लेकिन न तो हमला करता है और न ही दहाड़ता है. बल्कि वह आराम से बैठकर चिल मूड में सफारी का मजा लेता दिख रहा है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : पेड़ से बना दी बाइक, टेक्नोलॉजी देखकर सिर खुजलाने लगेंगे आप
क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में एक खुली जीप दिखाई देती है, जिस पर सुरक्षा के लिए लोहे का जाल लगा है. इसमें पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे हैं. तभी एक शेर और शेरनी वहां पहुंचते हैं और बिना किसी आक्रामकता के गाड़ी पर चढ़ते वीडियो में नजर आ रहे हैं. शेर आराम से जीप के बोनट पर लेट जाता है, मानो उसे कोई आरामदायक सीट मिल गई हो. वहीं शेरनी सीधे गाड़ी की छत पर चढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










