Viral Video : पेड़ से बना दी बाइक, टेक्नोलॉजी देखकर सिर खुजलाने लगेंगे आप

Viral Unique Bike
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक शख्स की जुगाड़ वाली बाइक नजर आ रही है. इसपर यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. वायरल हो रहा वीडियो अनोखी बाइक है जो लकड़ी के तने से बनाई गई है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों वीडियो अपलोड होते हैं. इनमें से कुछ वायरल हो जाते हैं और यूजर मजेदार कमेंट करते हैं. इनमें कुछ वीडियो बेहद अजीब और हैरान करने वाले होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स ने अपनी क्रिएटिविटी से लकड़ी के तने से अनोखी बाइक बना डाली, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
ये बंदा Automobile industry वालों का Business बंद कराके मानेंगे
— MR (@r1hman) September 18, 2025
Technologia pic.twitter.com/cOEOuwtcMb
बाजार में नहीं मिलेगी ऐसी बाइक
सड़कों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपने कई तरह की मोटरसाइकिलें देखी होंगी. किसी का डिजाइन शानदार होता है, कोई रफ्तार से चौंकाती है और कोई स्टाइलिश लुक से ध्यान खींचती है. लेकिन इन दिनों वायरल हो रही बाइक सबसे अलग है. यह न बाजार में खरीदी जा सकती है और न कहीं आपको मिलेगी. इसे बनाने वाले की कल्पना और मेहनत इतनी कमाल की है कि लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Viral Video: कुत्ते ने दी दोस्ती की मिसाल, बिल्ली को गिरने से बचाकर जीत लिया लोगों का दिल
वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक ने पेड़ के तने से बाइक बना डाली. उसने V आकार वाले तने में आगे और पीछे के पहिये फिट किए, मोटर लगाई और हैंडल जोड़ दिया. देखते ही देखते वही पेड़ का तना चलती-फिरती बाइक में बदल गया. खास बात यह है कि यह सिर्फ दिखाने के लिए नहीं बनाई गई थी, बल्कि युवक इसे सड़क पर चलाता भी है. यह नजारा लोगों को किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है. आमतौर पर बाइक बनाने में मेटल और फाइबर का इस्तेमाल होता है, लेकिन ऐसे देसी जुगाड़ लोगों को अलग खुशी देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










