ePaper

Viral Video: पर्यटकों के सामने तेंदुआ ने किया हिरण का शिकार, खौफनाक मंजर देख उड़े सब के होश

Updated at : 24 Sep 2025 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video Clip
वायरल वीडियो क्लिप

Viral Video: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख हर किसी के होश उड़ गये. पर्यटकों के सामने ही एक तेंदुआ ने हिरण को अपना शिकार बनाया. इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार इनमें से कुछ वीडियो बेहद ही मजेदार, तो कुछ बेहद खौफनाक होते हैं. इन दिनों जंगल सफारी का एक भयावह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में पर्यटकों के सामने एक तेंदुआ हिरण का शिकार करता नजर आ रहा है. शिकार का यह खौफनाक दृश्य देख हर कोई दंग रह गया.

शिकार का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है झाड़ियों के बीच में से एक तेंदुआ हिरण को अपने जबड़े में दबाकर निकलता है. तेंदुआ हिरण को लेकर तेजी से भागता है. मौके पर कुछ पर्यटक भी हैं, जो जंगल सफारी का मजा ले रहे हैं. अपनी खुली आंखों से यह खौफनाक मंजर देख पर्यटक हैरान हो जाते हैं. वहीं कई लोग इस घटना को अपने कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं. तेंदुआ हिरण को लेकर एक पेड़ पर चढ़ जाता है.

वीडियो पर 1 लाख से अधिक व्यूज

इस वायरल वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. साथ ही कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा, “बड़ा खतरनाक तेंदुआ है”. एक ने लिखा “भूखा तेंदुआ था, अपनी भूख मिटा ली , लेकिन देखो शिकार को गिरने नही दिया. इसके अलावा कई लोग तेंदुआ की बहादुरी और फुर्ती की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola