Viral Video: आय रे! शिकार निगलने के बाद ऐसे मुंह क्यों बनाने लगा किंग कोबरा

Updated:
विज्ञापन
Viral Video king cobra

किंग कोबरा (Photo: X)

Viral Video: जंगली जीवों की दुनिया रहस्यमयी होती है. इसका ताजा उदाहरण समझने के लिए एक वीडियो काफी है. इस वायरल वीडियो में किंग कोबरा शिकार निगलने के बाद अचानक अजीब हरकतें करता नजर आ रहा है. देखें ये वीडियो आप भी.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों और खतरनाक जीवों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसपर यूजर कमेंट करते दिख जाते हैं. इन दिनों किंग कोबरा का एक हैरतअंगेज वीडियो आया है जिसकी चर्चा यूजर कर रहे हैं. किंग कोबरा दुनिया के सबस�� जहरीले सांपों में से एक है, जिसे देखकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं. वायरल वीडियो में यह किंग कोबरा अपने शिकार को निगलने के बाद अचानक अजीबोगरीब हरकतें करता नजर आ रहा है. उसकी हरकतें इतनी अजीब हैं कि देखने वाले भी हैरान  हो जा रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

आमतौर पर देखा गया है कि सांप शिकार निगलने के बाद लंबे समय तक आराम करते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ अजीब ही नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि किंग कोबरा शिकार निगलने के बाद अचानक फन फैलाकर खड़ा हो जाता है और अपने जबड़े को अजीब तरीके से हिलाने लगता है. यह देखकर लोग सोशल मीडिया पर हैरान रह गए. वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. बताया जा रहा है कि सांप ने शिकार निगलने के बाद उसे पचाने के लिए अपने जबड़े को इधर-उधर हिलाया. कुछ देर तक यह हरकत करने के बाद वह शांत हो गया.

यह भी पढ़ें : Viral Video: मगरमच्छ पर झपटा यह शख्स, हाथों से पकड़ा जबड़ा, वीडियो देख खड़े हो जायेंगे रोंगटे

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola