Viral Video : 2 घंटे की अनुमति दो सरकार, दिवाली के बीच LOC पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

सेना के जवानों का गाना वायरल (Photo: X)
Viral Video : जहां देश दिवाली, मिठाइयों और पटाखों के साथ मना रहा है. वहीं भारतीय सेना के जवानों ने LOC पर त्योहार मनाते हुए पाकिस्तान को एक मजबूत और देशभक्ति से भरा चेतावनी मैसेज भेजा है. इसका वीडियो सामने आया है. आप भी देखें ये वीडियो.
Viral Video : भारतीय सेना के जवान LOC पर दिवाली का जश्न अपनी खास शैली में मना रहे हैं. इसका वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि भारतीय सेना के जवान एकजुट होकर देशभक्ति गीत गा रहे हैं. इस गीत का अर्थ है, “हमें दो घंटे की अनुमति दो, और हम दुश्मन के देश को धुंआ बना देंगे.” वीडियो में सैनिकों का आत्मविश्वास, गर्व और देश की रक्षा के लिए तत्परता साफ दिखाई दे रही है. यह क्लिप सोशल मीडिया पर Baba Banaras™ @RealBababanaras नाम के यूजर ने शेयर किया है. देखें वीडियो.
Indian Army Troops are singing song at LoC – Which translates as “We will turn the enemy's nation into smoke, if the government gives us two hours' permission”. pic.twitter.com/hu1WgbNRDS
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) October 17, 2025
यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को छू रहा है. यूजर सैनिकों की अडिग भावना और सीमाई परिस्थितियों में भी अनुशासन की तारीफ कर रहे हैं. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं, “हमारी सेना और रक्षा बलों पर गर्व है.” वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जवान बहुत ही सुरीली आवाज में गाना गा रहा है. वहीं उसके साथ खड़े अन्य जवान ताली बजाकर उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : केवल विक्रांत के नाम से ही कांप जाता है पाकिस्तान, देखें जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










