Viral Video: हिप्पो को देख भीगी बिल्ली बन गया शेरों का झुंड, तालाब किनारे से बीवी बच्चे संग दुम दबा कर भागे वनराज

Updated:
विज्ञापन
viral video hippo attacks lion family

viral video hippo attacks lion family

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरों का झुंड नदी किनारे आराम करता नजर आता है. तभी अचानक पानी में हलचल होती है और कुछ ही पलों में एक बड़ा सा हिप्पोपोटामस बाहर निकल आता है. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

विज्ञापन

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको डेली जानवरों से जुड़ी कई वीडियो देखने को मिल जाती होंगी. कभी कहीं हाथियों की हरकतें दिख जाती हैं, तो कभी बाघ या चीते की वीडियो सामने आ जाती है. लेकिन जब बात शेरों की वीडियो की आती है, तो वे अक्सर ज्यादा वायरल होते हैं. ऐसे ही शेरों से जुड़ा एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

दुम दबाकर भागा शेरों का झुंड

वायरल हो रहे इस वीडियो को r/badassanimals सबरेडिट पर @Prestigious-Wall5616 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में दिखता है कि तालाब के पास धूप का मजा ले रहा शेरों का एक पूरा झुंड बिल्कुल आराम से बैठा है. तभी अचानक पानी में हलचल होती है और कुछ ही पलों में एक बड़ा सा हिप्पोपोटामस बाहर निकल आता है. हिप्पोपोटामस को देख शेरों के पूरे झुंड में खलबली मच जाती है.

जंगल का राजा कहा जाने वाला शेर भी हिप्पो की जबरदस्त ताकत और गुस्सैल स्वभाव को देखकर दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझते हैं. इसी वजह से वीडियो में दिख रहा है कि शेरों का पूरा परिवार तुरंत पीछे हट जाता है और जल्दी से सुरक्षित दूरी बना लेता है. हिप्पो का भारी-भरकम शरीर, ताकत और अनजान सा व्यवहार कई बार बड़े से बड़े शिकारी जानवरों को भी उनसे भिड़ने से रोक देता है.

Viral Video: देखें वीडियो

One lunge from the hippo and those lions are outta there
byu/Prestigious-Wall5616 inbadassanimals

लोगों ने किए कमेंट्स

वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने उस पर कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, ‘हिप्पो वाकई डरावने होते हैं, उनसे उलझना यानी खतरों से खेलना है.’ दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘तो अब पता चला गया जंगल का असली राजा कौन है.’

यह भी देखें: Viral Video: बच्चे ने iPhone के डब्बे को ही बना डाला लंचबॉक्स, टीचर के साथ-साथ पूरा सोशल मीडिया हो गया शॉक्ड

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola