Viral Video : दलदल में फंसा हाथी का बच्चा, टूट गई उम्मीद, तभी पहुंचे फॉरेस्ट ऑफिसर्स, दिल छू लेगा ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Elephant stuck in swamp

दलदल में फंसा हाथी

Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल छू लेने वाले वीडियो पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में दो फॉरेस्ट गार्ड दलदल में फंसे नन्हे हाथी को बचाते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए फॉरेस्ट ऑफिसर्स हमेशा आगे नजर आते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर तारीफ कर रहे हैं. यूजर किसकी तारीफ कर रहे हैं ये हम आपको आगे बताएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि जंगल के दलदली इलाके में एक हाथी का बच्चा फंस गया. इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिसर्स तुरंत मदद के लिए पहुंचे. उनके साहसिक प्रयासों से वह हाथी का बच्चा सुरक्षित बाहर निकला. इस घटना ने हर किसी का दिल जीत लिया और सभी ऑफिसर्स की तारीफ करने लगे. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

हाथी का बच्चा दलदल में फंस गया

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी का बच्चा दलदल में फंस गया था. शायद खेलते-खेलते वह वहां चला गया था, लेकिन दलदल ने उसे बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.वह खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था. तभी दो फॉरेस्ट गार्ड वहां आए और उसका सहारा बने. उन्होंने हाथी को जोर से पकड़कर खींचा. इसके बाद हाथी का बच्चा दलदल से बाहर निकाल पाया. फिर छोटे हाथी को उठाने की कोशिश की क्योंकि वह थक गया था. वह खुद से खड़ा नहीं हो पा रहा था. गार्ड्स ने बहुत मेहनत करके उसे खड़ा किया और चलाया.

यह भी पढ़ें : Viral Video : मेरा भाई रावण मजदूर है, शूर्पणखा के इतना कहते ही हंसने लगे राम और सीता, देखें मजेदार वीडियो

वीडियो में नन्हा हाथी अपनी सूंड को उठाता नजर आ रहा है. वह जोर से आवाज भी निकालता है. ऐसा लग रहा है कि वह धन्यवाद देने की कोशिश कर रहा है फॉरेस्ट ऑफिसर्स को.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola