Viral Video : शेरनी के जबड़े में फंसी जेब्रा की गर्दन, इसके बाद शिकार ने जो किया वह कर देगा हैरान

शेरनी ने ज़ेबरा पर हमला किया (Photo: Insta)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर जेब्रा की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. शिकार ने आखिरी दम तक संघर्ष किया और शेरनी के पंजे से बचकर निकल गया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : अक्सर शेरनी जंगल में शिकार करते नजर आती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है. एक वीडियो फिर सामने आया है जो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि शेरनी के मुंह में शिकार की गर्दन है और शिकार वह जेब्रा का कर रही है. शिकार और शिकारी के बीच जमकर लड़ाई होती है. आप वीडियो में देखें आखिर दोनों में से कौन इस जंग में जीतता है. देखें वीडियो.
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शेरनी ने जेब्रा पर हमला कर दिया. वह जेब्रा की गर्दन को जबड़े में दबाकर उसे मारने की कोशिश करती नजर आ रही है. लेकिन जेब्रा हार नहीं मानता और लगातार संघर्ष करता है. दोनों लंबे समय तक गुथमगुथी में उलझे रहते हैं. सही समय पर जेब्रा ने पैंतरा लगाकर शेरनी की पकड़ कमजोर कर दी. इसके बाद वह मौका पाकर खुद को छुड़ाता है और पूरी तेजी से भाग निकलता है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : इस खतरनाक सांप को चट से मारकर पट से खा जाता है ये पक्षी
इस वीडियो से सीख मिलती है कि कभी-कभी शिकार भी अपनी बहादुरी और चतुराई से शिकारी पर भारी पड़ सकता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildfriends_africa पेज ने शेयर किया है और यह बहुत वायरल हो रहा है. अब तक इसे 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










